
Somnath Temple: सोमनाथ पहुंचे पीएम मोदी, जानें इस पवित्र ज्योतिर्लिंग की 5 बड़ी बातें
AajTak
गुजरात के सोमनाथ धाम में 8 से 11 जनवरी तक स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है. यह पर्व इस पवित्र मंदिर के ध्वंस और पुनर्निर्माण की 1000 पुरानी गाथा को दर्शाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस मौके पर सोमनाथ मौजूद हैं. 11 जनवरी को सुबह सोमनाथ महादेव का महाअभिषेक किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे.
Somnath Temple: गुजरात का प्रसिद्ध सोमनाथ धाम सनातन मय है. हर ओर उत्साह नजर आ रहा है. यहां 8 से 11 जनवरी तक स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है. यह पर्व महमूद गजनवी के पहले आक्रमण और मंदिर के बार-बार ध्वस्त होने व पुनर्निर्माण की 1000 साल पुरानी कहानी को बयां करता है. ऐसे में भक्तों का उत्साह चरम पर है. चारों ओर खुशी की लहर है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस अवसर पर यहां पहुंचे हैं.
11 जनवरी को सुबह सोमनाथ महादेव का महाअभिषेक किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे. इसके बाद मंदिर में सोमनाथ महादेव की महाआरती होगी. आइए इसी कड़ी में आपको आज सोमनाथ मंदिर से जुड़ी पांच प्रमुख बातें बताते हैं.
सोमनाथ मंदिर की मुख्य बातें
1. जानकारों के अनुसार सोमनाथ मंदिर को चालुक्य शैली में बनाया गया है. इसका निर्माण पीले बलुआ पत्थर से किया गया है. सोमनाथ मंदिर का शिखर करीब 155 फीट ऊंचा है. सोने का कलश और विशाल मंडपम इस मंदिर का आकर्षण और बढ़ा देते हैं.
2. शास्त्रों में 12 ज्योतिर्लिंगों का जिक्र है, लेकिन जब भी इनकी गणना शुरू होती है तो सोमनाथ का नाम सबसे पहले आता है. "सौराष्ट्रे सोमनाथं च..." सोमनाथ मंदिर को ही भगवान शिव का पहला ज्योतिर्लिंग माना गया है.
3. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमनाथ का मूल मंदिर स्वयं चंद्रदेव ने सोने से बनवाया था. बाद में इसे सूर्यदेव ने चांदी से बनवाया. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने लकड़ी और आखिर में सोलंकी राजपूत शासकों ने इसे पत्थर से भव्य रूप प्रदान किया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








