
Solar Stove: बिना रसोई गैस बनेगा खाना... सरकार बेच रही है ये खास चूल्हा, इतनी कीमत
AajTak
Solar Stove: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आपको निजात मिल सकती है. इसके लिए आपको एक सोलर स्टोव घर लाना होगा. सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक सोलर एनर्जी से चलने वाल स्टोव बनाया है. इसे घर लाने के बाद आपको खाना पकाने के लिए रसोई गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी.
घरेलू रसोई गैस (LPG) की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों का बजट बिगड़ रहा है. देश में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) लगातार तय लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है. इस वजह से जरूरत की तमाम वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ी हैं. लेकिन सरकार ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से निजात दिलाने के लिए सोलर स्टोव (Solar Stove) पेश किया है. इस स्टोव को घर लाकर आप रसोई गैस से छुटकारा पाया जा सकता है. इसे सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil) ने मार्केट में उतारा है. इस सोलर स्टोव का नाम सूर्य नूतन (Surya Nutan) रखा गया है.
सोलर कुकिंग सिस्टम
सूर्य नूतन स्टोव सौर ऊर्जा (Solar Energy) से चलता है. इसकी खास बात ये है कि स्टोव को धूप में रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. आप स्टोव को किचन में या कहीं भी अपनी सुविधा के अनुसार रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं. सूर्य नूतन सोलर स्टोव में कई खासियतें हैं. इसे एक ही जगह पर स्थाई तरीके से लगाया जा सकता है. ये एक रिचार्जेबल और इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम है. इसे इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, फरीदाबाद ने डिजाइन व डेवलप किया है. इंडियन ऑयल ने इसका पेटेंट भी कराया है.
इस्तेमाल करने का तरीका
इसे आसानी से घर के किचन में रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका एक यूनिट धूप में रहता है और वह चार्ज करते समय ऑनलाइन कुकिंग मोड प्रदान करता है. इसके अलावा चार्ज हो जाने के बाद भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तरह 'सूर्य नूतन' सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक इस्तेमाल सुनिश्चित करता है.
तीन मॉडल में उपलब्ध

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











