
Solapur: जाने-माने न्यूरोसर्जन ने किया सुसाइड... घर के बाथरूम में जाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
AajTak
महाराष्ट्र के सोलापुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शहर के प्रख्यात न्यूरोसर्जन ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. शुक्रवार की रात उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका. शुरुआती जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि आत्महत्या की असल वजह का पता लगाया जा रहा है.
महाराष्ट्र के सोलापुर (Solapur) से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां शहर के जाने-माने न्यूरोसर्जन ने शुक्रवार की रात अपने घर में आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना रात करीब 8:30 बजे डॉ. शिरीष वलसंगकर के निवास पर हुई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डॉ. वलसंगकर ने अपने घर के बाथरूम में गए और खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉ. वलसंगकर पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे. उनके करीबी भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि वह निजी या पेशेवर कारणों से परेशान चल रहे थे, हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता.
यह भी पढ़ें: सुसाइड के लिए खरीदी दवा पानी के फिल्टर में फेंकी... 100 से ज्यादा वर्कर बीमार, सूरत की डायमंड फैक्ट्री के मैनेजर का भांजा गिरफ्तार
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल से लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की है.
डॉ. शिरीष वलसंगकर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों में थे. उन्होंने अपने करियर में सैकड़ों जटिल न्यूरो सर्जरी की थीं. अचानक हुई इस घटना से न सिर्फ चिकित्सा जगत में, बल्कि पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई है. स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग और मरीज जिनका इलाज उन्होंने किया था, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस घटना को एक बड़ी क्षति मान रहे हैं. पुलिस का कहना है कि परिवार और करीबी लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











