
Snowfall in Kashmir: कश्मीर में सीजन की पहली बर्फ़बारी, सफेद चादर से ढके पहाड़ी इलाके, देखें
AajTak
कश्मीर से लेकर हिमाचल तक बर्फबारी देखने को मिल रही है. जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है. वादियों का लुत्फ उठाने पहुंचे सैलानियों के चेहरे बर्फबारी से खिल उठे हैं. बर्फबारी के चलते श्रीनगर को कुंज से मिलाने वाला मार्ग बंद कर दिया गया है. देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











