
Sneha Dubey: कौन हैं UN में पाकिस्तानी PM को करारा जवाब देने वाली भारतीय अफसर स्नेहा दुबे, जानें उनके बारे में
ABP News
Sneha Dubey: अपनी पहली ही कोशिश में स्नेहा दुबे ने साल 2011 में सिविल सर्विस की परीक्षा पास कर ली थी. उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पढ़ाई की है.
Sneha Dubey: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सलाना सत्र में पाकिस्तान के नेताओं को करारा जवाब देने की भारत के युवा राजनयिकों की परंपरा को जारी रखते हुए प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने उच्चस्तरीय सत्र में अपने संबोधन के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर महासभा में प्रधानमंत्री इमरान खान को तीखा जवाब दिया. उन्होंने शुक्रवार को यूएनजीए हॉल में पूरी मजबूती से भारत का पक्ष रखा, जोकि पिछले कुछ वर्षों में युवा भारतीय राजनयिकों द्वारा पाकिस्तानी नेताओं के जम्मू-कश्मीर और भारत के अन्य आंतरिक मामलों पर उनकी टिप्पणी का जोरदार जवाब देने की परंपरा को आगे बढ़ाता है.
स्नेहा दुबे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, ' हम हमारे देश के आंतरिक मामलों को सामने लाकर और विश्व स्तर पर झूठ फैलाने के लिए इस प्रतिष्ठित मंच की छवि खराब करने के लिए पाकिस्तान के नेता द्वारा किए गए एक और प्रयास को लेकर जवाब के अपने अधिकार का प्रयोग करते हैं.' महासभा के 76वें सत्र में अपने संबोधन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ से जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर निशाना साधते हुए युवा भारतीय राजनयिक ने कहा, 'हालांकि, इस तरह के बयान बार-बार झूठ बोलने वाले व्यक्ति की मानसिकता के लिए हमारी सामूहिक अवमानना और सहानुभूति के पात्र हैं, लेकिन मैं सीधे इस मंच के माध्यम से सही तथ्य रख रही हूं.'

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












