
Smartphone से डिलीट हो गए फोटोज और वीडियो? ऐसे होंगे रिकवर, जान लीजिए ये आसान तरीका
AajTak
Smartphone Data Recovery: फोन से डेटा डिलीट होने के बाद उसको रिकवर करने में काफी दिक्कत आती है. लेकिन, कई ऐसे तरीके हैं जिनकी मदद से फोन से डिलीट फोटो, वीडियो या दूसरे फाइल्स को रिकवर किया जा सकता है. यहां पर आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं.
Smartphone का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है. लोग इसमें अब जरूरी फाइल्स को भी स्टोर करने लगे हैं. दिक्कत तब आती है जब फोन खराब हो जाता है खो जाता है. ऐसे में डेटा रिकवरी के लिए लोग काफी ज्यादा परेशान होते हैं. लेकिन, आप कुछ मैथड से डिवाइस से फोटो, वीडियो और दूसरे डेटा को रिकवर कर सकते हैं.
इसका तरीका भी काफी आसान है. हालांकि, डेटा रिकवरी के लिए आपको कई मैथड का इस्तेमाल करना पड़ सकता है. ऐसे में हम आपको यहां पर जरूरी तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनसे फोन के डेटा को रिकवर किया जा सकता है. आप इस डेटा को फिर नए डिवाइस में भी ट्रांसफर करके स्टोर रख सकते हैं.
क्लाउड बैकअप से करें रिकवर
अगर आपने गूगल बैकअप या दूसरे किसी क्लाउड बैकअप को ऑन कर रखा था तो आपके डेटा का वहां पर बैकअप बन जाता है. जिसे आप आसानी से रिकवर कर सकते हैं. इसके लिए आपको गूगल आईडी या क्लाउड आईडी में लॉगिन करके डेटा रिकवर करना होगा.
ऐपल डिवाइस के केस में iCloud पर डेटा स्टोर होता है. इसको एक्सेस करने के लिए आप Apple ID का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये ऑटोमैटिकली लास्ट बैकअप डेटा को आपके नए डिवाइस पर रिकवर कर देता है. आप इन क्लाउड वेबसाइट की मदद से अपने पुराने डिवाइस पर भी डेटा डाउनलोड कर सकते हैं.
थर्ड पार्टी रिकवरी साइट्स से मिलेगी मदद

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











