
Premanand Maharaj: भूत सच में होते हैं या नहीं? प्रेमानंद महाराज ने दिया चौंकाने वाला जवाब
AajTak
Premanand Maharaj: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन में बताया कि भूत कैसे बनते हैं और क्या सच में लोग उन्हें देख सकते हैं. उन्होंने यह भी समझाया कि भगवान के नाम की शक्ति से नकारात्मक शक्तियों से कैसे बचा जा सकता है.
Premanand Maharaj: भूतों के बारे में लोगों की अलग-अलग मान्यताएं हैं. आमतौर पर लोग भूत को किसी ऐसे व्यक्ति की आत्मा मानते हैं, जिसकी मृत्यु के बाद इच्छाएं अधूरी रह गई हों. लोग यह भी मानते हैं कि भूत पुराने घरों, जंगलों या सुनसान जगहों पर रहते हैं और कभी-कभी लोगों को दिखाई भी दे सकते हैं, ऐसी आत्मा को ही भूत कहा जाता है. हालांकि विज्ञान के अनुसार, भूत होने का कोई पक्का प्रमाण नहीं मिला है. इसलिए, कई लोग इसे केवल डर, कल्पना या लोक-कथाओं से जुड़ी बात मानते हैं. इसी विषय से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर वृंदावन मथुरा के जाने माने बाबा प्रेमानंद महाराज ने दिया.
भूत कौन होते हैं?
प्रेमानंद महाराज के प्रिय शिष्य नवल नागरी बाबा ने उनसे प्रश्न पूछा कि भूत कैसे दिखते हैं और भूत बनता कौन है?
तो महाराज जी ने उत्तर देते हुए कहा कि 'जैसे किसी ने आत्महत्या कर ली या किसी का अचानक एक्सीडेंट हो गया या किसी ने बहुत बड़ा पाप किया है तो ऐसे हमें कई भूतों के दर्शन वृंदावन में हुए हैं. दरअसल, यह स्थान भूतेश्वर भगवान के अधीन माना जाता है. मथुरा में स्थित भूतेश्वर भगवान का ही शासन वृंदावन में भी माना जाता है.'
भूत दिखते कैसे हैं?
आगे नवल नागरी प्रश्न पूछते हैं कि भूत देखने में कैसे होते हैं? तो इस प्रश्न का उत्तर देते हुए महाराज जी कहते हैं कि, 'उनकी एक एक क्षण में आकृति बदलती रहती है. वो ऐसे नहीं हैं कि अगर स्त्री रूप में प्रकट हुए तो उनका वहीं रूप रहेगा. एक मिनट में देखते देखते उनका भयावह रूप हो जाएगा या एक मिनट में एकदम घृणित रूप हो जाएगा या अचानक बड़ा ही सुंदर रूप हो जाएगा.'

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.











