
पेरिस फैशन वीक में छा गया 10 साल का नन्हा डिजाइनर मैक्स अलेक्जेंडर, टैलेंट से चौंक गए लोग
AajTak
Paris Fashion Week Viral Boy: अमेरिका के 10 साल के डिजाइनर मैक्स अलेक्जेंडर ने पेरिस फैशन वीक में डेब्यू कर सबको चौंका दिया है. चार साल की उम्र से डिजाइनिंग कर रहे मैक्स की क्रिएटिविटी को फैशन एक्सपर्ट्स और सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही हैं.
फैशन की दुनिया में इन दिनों एक 10 साल के बच्चे का नाम तेजी से वायरल हो रहा है. अमेरिका के युवा डिजाइनर मैक्स अलेक्जेंडर ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में अपना शानदार डेब्यू किया, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर फैशन इंडस्ट्री तक हर जगह उनकी चर्चा हो रही है. इतनी कम उम्र में इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाकर मैक्स ने सबको चौंका दिया है.
TOI रिपोर्ट के मुताबिक मैक्स अलेक्जेंडर को बचपन से ही फैशन डिजाइनिंग का शौक रहा है. उन्होंने महज चार साल की उम्र से कपड़ों को डिजाइन करना शुरू कर दिया था.
मैक्स की खासियत यह है कि वे रंग-बिरंगे कपड़ों और अनोखे पैटर्न का इस्तेमाल करके बेहद क्रिएटिव ड्रेस तैयार करते हैं. पेरिस फैशन वीक में पेश किए गए उनके कलेक्शन में भी इसी तरह की रंगीन और अनोखी डिजाइन देखने को मिली.
फैशन एक्सपर्ट्स से मिली तारीफ...
फैशन शो के दौरान मॉडल्स ने जब मैक्स द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े रैंप पर पहने, तो दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया. कई फैशन एक्सपर्ट्स ने भी उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ की और कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की क्रिएटिव सोच बेहद खास है. सोशल मीडिया पर मैक्स अलेक्जेंडर की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है.

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.











