
आपकी सेवा में मोजतबा... इजरायल पर दागी जाने वाली मिसाइल पर सुप्रीम लीडर ने किया सिग्नेचर
AajTak
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपनी जिम्मेदारी संभालते ही इजराइल पर निशाना साधने वाली मिसाइल पर अपने सिग्नेचर किए और संदेश लिखा - आपकी सेवा में, सैय्यद मोजतबा.
अली खामेनेई के बेटे ने मोजतबा ने ईरान के सुप्रीम लीडर का पद संभालते ही अपने तेवर दिखा दिए. सत्ता में आने के बाद पहला हमला इजरायल पर किया. ईरान के नए सर्वोच्च नेता ने इजरायल को निशाना बनाकर दागी जाने वाली मिसाइल पर एक संदेश लिखकर उस पर अपने हस्ताक्षर किए हैं.
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी नियुक्ति के कुछ ही घंटों बाद ही मोजतबा खामेनेई ने अपना पहला हमला इजरायल पर किया. 56 साल के मोजतबा को रविवार को ईरान के इस्लामी गणराज्य का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया.
मोजतबा ने मिसाइल पर क्या लिखा पावर में आने के बाद अपने पहले कदमों में से एक में उसने एक मिसाइल की तस्वीर जारी की जिस पर एक संदेश लिखकर अपना सिग्नेचर किया. मिसाइल पर लिखा था - आपकी सेवा में सैय्यद मोजतबा. यह पोस्ट सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के टेलीग्राम चैनल पर किया गया था. ऐसा करके नए सुप्रीम लीडर ने इजरायल और अमेरिका को अपनी मंशा जता दी है. मिसाइल पर मोजतबा के सिग्नेचर वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
अली खामेनेई की मौत के बाद मिली गद्दी मोजतबा की नियुक्ति उनके पिता अली खामेनेई की मृत्यु के बाद हुई है. जिनकी 11 दिन पहले 28 फरवरी को एक इजरायली हवाई हमले में हत्या कर दी गई थी. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर और राजनीतिक परिषद, विशेषज्ञों की सभा ने नए नेता के प्रति निष्ठा की शपथ ली है.
ट्रंप ने पहले ही मोजतबा को अस्वीकार्य कर दिया था. वहीं इजरायल ने यह भी धमकी दी थी कि जिसे भी चुना जाएगा, उसे निशाना बनाया जाएगा. इजरायल ने हाल ही में ईरान पर अपने हमले तेज कर दिए हैं, उसके तेल और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है और राजधानी को घने काले धुएं से ढक दिया है. ऐसे में मिसाइल पर सिग्नेचर कर ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने इजरायल को एक तरह से उसकी धमकी का जवाब दिया है.
यह भी पढ़ें: दुबई में सड़कों पर कुत्ता छोड़कर क्यों भाग रहे लोग? सामने आई परेशान करने वाली वजह

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Chaitra Navratri 2026 Sanyog: चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं और 27 मार्च को राम नवमी के साथ समाप्त होंगे. इस बार 89 साल बाद एक खास संयोग बन रहा है, जब नवरात्र पुराने साल में शुरू होकर नए साल में खत्म होंगे. गुरुवार से शुरुआत होने के कारण मान्यता है कि मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी, जिसे ज्योतिष में खास संकेत माना जाता है.

Aaj 10 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 10 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र रात 19.05 बजे तक फिर ज्येष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- वृश्चिक में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.08 बजे से दोपहर 12.55 बजे तक, राहुकाल- शाम 15.29 बजे से सुबह 16.58 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









