
Sheetla Ashtami 2026: शीतला अष्टमी है आज, ये रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि
AajTak
Sheetla Ashtami 2026: आज, 11 मार्च 2026 को शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन मां शीतला की पूजा कर परिवार को रोगों से बचाने की प्रार्थना की जाती है. जानें शीतला अष्टमी का पूजा मुहूर्त, महत्व और बसोड़ा की परंपरा.
Sheetla Ashtami 2026: शीतला अष्टमी का पावन पर्व हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. कुछ क्षेत्रों में इस पर्व को बसोड़ा के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार शीतला अष्टमी 11 मार्च 2026 यानी आज मनाया जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है और उनसे रोगों से रक्षा की प्रार्थना की जाती है.
कुछ इलाकों में इस पर्व को बसोड़ा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन बासी भोजन खाने की परंपरा है. अष्टमी के दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता. लोग सप्तमी की रात को ही भोजन बनाकर रख लेते हैं. अलग-अलग क्षेत्रों में मीठे चावल, दही बड़े, रबड़ी और कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. अगले दिन माता शीतला को इन व्यंजनों का भोग लगाया जाता है और फिर उसी ठंडे प्रसाद को ग्रहण किया जाता है. तो आइए पंडित प्रवीण मिश्र द्वारा इस पर्व के पूजन का शुभ मुहूर्त जानते हैं.
शीतला अष्टमी 2026 पूजन मुहूर्त (Sheetla Ashtami 2026 Pujan Muhurat)
पंडित प्रवीण मिश्र के अनुसार, शीतला अष्टमी की अष्टमी तिथि 11 मार्च यानी आज अर्धरात्रि 1 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 12 मार्च को तड़के 4 बजकर 19 मिनट पर होगा.
शीतला अष्टमी का पूजन मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 36 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इस बीच आप कभी भी माता शीतला की पूजा कर सकते हैं.
शीतला अष्टमी 2026 महत्व (Sheetla Ashtami Significance)

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.

LPG की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप, इन देशों से 90% गैस की सप्लाई, जानिए कितना बड़ा है संकट
LPG Crisis In India: देश में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार ने भी तुरंत कदम उठाए हैं. भारत में GAIL-ONGC को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.










