
1 लाख के पार पहुंची Hyundai की इस SUV की बुकिंग, लॉन्च हुआ नया वेरिएंट
AajTak
हुंडई की हाल में लॉन्च हुई कॉम्पैक्ट SUV की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई है. कंपनी ने इस मौके पर इसका नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जो डीजल इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑफर करता है. इसमें सनरूफ समेत तमाम जरूरी फीचर्स मिलते हैं. हुंडई की नई वेन्यू की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Hyundai मोटर इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV Venue का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. ये वेरिएंट कम कीमत में कंज्यूमर्स को डीजल इंजन ऑफर करता है. जहां नई Hyundai Venue की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई है. इस मौके पर कंपनी ने कार का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. हुंडई ने डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट HX8 पेश किया है.
नई Venue को कंपनी ने 8 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया है. अब तक डीजल का ऑप्शन HX2, HX5, HX7 और HX10 वेरिएंट में मिल रहा था. अब इसे एक्सपैंड करते हुए कंपनी ने HX8 को भी पोर्टफोलियो में जोड़ दिया है.
ये वेरिएंट उन यूजर्स को टार्गेट करता है, जो डीजल की एफिशिएंसी और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की सुविधा दोनों एक ही वेरिएंट में चाहते हैं. HX8 डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 13,69,900 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं नई वेरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होकर 15.69 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.
यह भी पढ़ें: 7 एयरबैग की सेफ्टी... 25 अपडेट्स के साथ लॉन्च हुई Hyundai की सबसे सुरक्षित कार, इतनी है कीमत
हुंडई वेन्यू के लेटेस्ट वेरिएंट में U2 1.2 लीटर CRDi डीजल इंजन मिलता है, जो 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. ये इंजन मजबूत टॉर्क और रिफाइन्ड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. ये कार सिटी और हाईवे दोनों ही जगहों के लिए अच्छा ऑप्शन है.
इस वेरिएंट में कई कंफर्ट, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. फ्रंट में कंपनी ने वेंटिलेटेड सीट्स दी हैं. इसमें डुअल टोन लेदर सीट्स मिलती हैं. ड्राइवर सीट को इलेक्ट्रिक्ली एडजस्ट किया जा सकता है. इसके अलावा कार में हुंडई ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है.

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.

LPG की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप, इन देशों से 90% गैस की सप्लाई, जानिए कितना बड़ा है संकट
LPG Crisis In India: देश में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार ने भी तुरंत कदम उठाए हैं. भारत में GAIL-ONGC को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.










