
स्मार्टफोन खरीदने वालों को बड़ा झटका, 16 मार्च से महंगे हो जाएंगे ये मोबाइल फोन्स
AajTak
स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने वाली हैं. रिपोर्ट के मुताबिक चीनी स्मार्टफोन मेकर्स OnePlus और Oppo जल्द ही अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहे हैं. आइए जानते हैं.
स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है. चीन की दो बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां OPPO और OnePlus जल्द ही अपने फोन्स की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 मार्च 2026 से दोनों ब्रांड्स अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाले हैं.
कंपनियों का कहना है कि यह फैसला बढ़ती कंपोनेंट लागत और सप्लाई चेन की दिक्कतों को देखते हुए लिया गया है. यानी आने वाले दिनों में अगर आप OPPO या OnePlus का फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.
16 मार्च से महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक OPPO और OnePlus ने जॉइंट स्टेटमेंट में कहा है कि 16 मार्च से कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया जाएगा. यह बदलाव कई बाजारों में लागू हो सकता है, जिसमें भारत भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: दाल-चावल, सब्जी और सूप तक... ₹2000 का यह गैजेट बिना LPG के बना सकता है खाना
हालांकि कंपनियों ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी. लेकिन इंडस्ट्री ट्रेंड्स को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि कीमतों में 15-20% तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.

LPG की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप, इन देशों से 90% गैस की सप्लाई, जानिए कितना बड़ा है संकट
LPG Crisis In India: देश में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार ने भी तुरंत कदम उठाए हैं. भारत में GAIL-ONGC को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.










