
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 2026 कब से शुरू? जानिए घटस्थापना का सही मुहूर्त और 9 दिनों की तिथियां
AajTak
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से होगी. इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से लेकर 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. यहां जानें नवरात्र की पूरी तिथि सूची, कलश स्थापना की विधि और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें.
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 2026 की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से होगी और इसका समापन 27 मार्च, शुक्रवार को होगा. नवरात्र के पहले दिन यानी 19 मार्च को घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाएगी, जिससे मां दुर्गा की पूजा की शुरुआत मानी जाती है. वहीं, नवरात्र का अंतिम दिन नवमी 27 मार्च को मनाया जाएगा. नवरात्र हिंदू धर्म का एक बहुत महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है, जो लगभग 9 रात और 10 दिन तक चलता है. इन दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखकर मां से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
साल में कुल 4 बार नवरात्र आती है- चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र, माघ नवरात्र और आषाढ़ नवरात्र. इनमें से चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और बड़े स्तर पर मनाई जाती हैं. वहीं माघ और आषाढ़ नवरात्र को आमतौर पर गुप्त नवरात्र कहा जाता है, जिनमें खास तौर पर साधना और तंत्र साधना करने वाले लोग पूजा करते हैं.
चैत्र नवरात्र 2025 घटस्थापना मुहूर्त (Chaitra Navratri 2026 Ghatsthapna Muhurat)
उदयातिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्र 19 मार्च को मनाई जाएगी. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से शुरू होगा और मुहूर्त का समापन 7 बजकर 53 मिनट पर होगा.
अगर कोई जातक इस मुहूर्त में कलशस्थापना नहीं कर पाए तो वह अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकता है. जिसका मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.
चैत्र नवरात्र 2026 तिथि (Chaitra Navratri 2026 Tithi)

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.











