
Sheetala Ashtami 2026: मां शीतला के 5 दिव्य मंत्र, इनके जाप से दूर होगी जीवन की हर बड़ी समस्या
AajTak
Sheetala Ashtami 2026: 11 मार्च को शीतला अष्टमी है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यदि इस पावन तिथि पर मां शीतला के कुछ दिव्य मंत्रों का जाप करने से संतान के जीवन में आ रही हर बाधा को दूर किया जा सकता है.
11 मार्च को शीतला अष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा. यह पर्व हर साल चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. कई जगहों पर इसे बसोड़ा या बसोड़ा अष्टमी भी कहा जाता है. इस दिन मां शीतला को बासी भोजन का भोग लगाने की परंपरा है. फिर इस भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण भी किया जाता है. कहते हैं कि इस दिन देवी की विधिवत उपासना करने से संतान को आरोग्य का वरदान मिलता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यदि इस पावन तिथि पर मां शीतला के कुछ दिव्य मंत्रों का जाप किया जाए तो जीवन की हर बाधा को दूर किया जा सकता है.
1. ऊं शीतलां शान्ति रूपिणीं तुष्टां सर्व सुख प्रदाम्। शरण्यां सर्व पापघ्नीं नित्या पूज्यां दयामयीं।। मां शीतला को सर्वसुख और शांति देने वाली देवी माना जाता है. उनके इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. व्यक्ति के जीवन में कभी चिंता-तनाव नहीं रहता है.
2. ऊं शीतलायै नमः मां शीतला के इस मंत्र के जाप से आरोग्य का वरदान मिलता है. यदि आप अपनी संतान के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए इस मंत्र का जाप करें तो निश्चित तौर पर आपको इसका लाभ मिलेगा.
3. ऊं श्रीं शीतलायै नमः देवी के इस मंत्र का जाप करने से संतान के जीवन में चल रही समस्याओं का नाश किया जा सकता है. संतान की उन्नति और उसकी सफलता के लिए भी इस मंत्र का जाप बेहद कारगर माना जाता है.
4. ऊं अष्टदल पत्रयुक्ता शीतला पतये नमः इस मंत्र में शीतला माता की पूजा अष्टदल कमल के पत्तों के माध्यम से की जाती है. मान्यता है कि पूरी श्रद्धा और नियम से इस मंत्र का जाप करने पर व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं.
5. ऊं शीतलां शान्तिदात्रीं शरणं भगवतीं हुम्. इस मंत्र का जाप खासतौर से रोगों से मुक्ति के लिए किया जाता है. शीतला माता को रोगों को दूर करने वाली देवी माना जाता है और उनके इस मंत्र का जाप करने से शारीरिक कष्टों से राहत मिलने की मान्यता है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Chaitra Navratri 2026 Sanyog: चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं और 27 मार्च को राम नवमी के साथ समाप्त होंगे. इस बार 89 साल बाद एक खास संयोग बन रहा है, जब नवरात्र पुराने साल में शुरू होकर नए साल में खत्म होंगे. गुरुवार से शुरुआत होने के कारण मान्यता है कि मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी, जिसे ज्योतिष में खास संकेत माना जाता है.

Aaj 10 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 10 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र रात 19.05 बजे तक फिर ज्येष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- वृश्चिक में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.08 बजे से दोपहर 12.55 बजे तक, राहुकाल- शाम 15.29 बजे से सुबह 16.58 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









