
सब बंद कर दिया… तेल संकट के बीच पाकिस्तान में पाबंदियां, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
AajTak
ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर असर का असर अब पाकिस्तान में भी दिखने लगा है. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और फ्यूल सप्लाई पर सख्त पाबंदियों की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हालात ऐसे हो गए हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पाकिस्तानियों का रोना शुरू हो गया है.रिपोर्ट्स है कि ईरान में जंग की वजह से सप्लाई प्रभावित हो रही है होने और स्टॉक घटने की खबरों के बीच सरकार ने कई इमरजेंसी कदम उठाए हैं.
स्कूल बंद, ऑफिस 4-डे वीक
फ्यूल बचाने के लिए सरकार की ओर से कई सख्त फैसले लिए जाने की चर्चा है. स्कूल-कॉलेज को दो हफ्तों के लिए बंद करने की बात सामने आई है. इसके अलावा कई सरकारी दफ्तरों में 4-डे वीक और 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम लागू करने की चर्चा भी चल रही है.
बताया जा रहा है कि सरकारी वाहनों के इस्तेमाल में 60 प्रतिशत तक कटौती, फ्यूल अलाउंस में 50 प्रतिशत कमी और मंत्रियों की सैलरी व विदेशी दौरों पर भी रोक जैसे कदमों पर विचार किया जा रहा है. वहीं कुछ रिपोर्ट में सांसदों की सैलरी में 25 से 50 प्रतिशत कटौती की बात भी कही जा रही है.
पंपों पर भीड़ और पैनिक बाइंग
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट्स में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें और लोगों के बीच बहस-झगड़े की बातें भी सामने आ रही हैं. कई यूजर्स पैनिक बाइंग की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग 'स्मार्ट लॉकडाउन' जैसी पाबंदियों की अफवाहें भी शेयर कर रहे हैं.

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.











