
दाल-चावल, सब्जी और सूप तक... ₹2000 का यह गैजेट बिना LPG के बना सकता है खाना
AajTak
LPG की किल्लत कई जगहों पर देखने को मिल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जगहों पर डबल कीमत पर ब्लैक में गैस बेचा जा रहा है. जब तक ये स्थिति बनी हुई तब तक के लिए आप सस्ता जुगाड़ कर सकते हैं. अगर गैस नहीं है तो खाना बनाने में आपके काम आएगा.
देश में इस समय अलग अलग राज्यों से LPG की किल्लत की खबरें आ रही हैं. हाल ही में गैस की कीमतें भी बढ़ी हैं. इसकी वजह मिडिल ईस्ट वॉर बताई जा रही है.
गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के बीच अब लोग ऐसे किचन गैजेट्स की तलाश कर रहे हैं जिनसे बिना LPG के भी खाना बनाया जा सके. बाजार में अब कई ऐसे छोटे इलेक्ट्रिक कुकिंग डिवाइस आ गए हैं जो खास तौर बिना गैस कुकिंग के लिए बनाए गए हैं. अच्छी बात ये है कि ये पोर्टेबल हैं और आप इन्हें अपने साथ ट्रैवल पर भी कहीं लेकर जा सकते हैं.
हम आपको एक सस्ते, लेकिन काम के गैजेट के बारे में बता रहे हैं जिससे बिना गैस कुकिंग आसान हो जाएगी. हालांकि ये छोटा है और इसकी लिमिटेशन भी हैं. लेकिन अगर गैस की किल्लत है तो कुछ दिनों तक के लिए आप इसे आराम से यूज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 900 रुपये का LPG सिलेंडर भूल जाइए! ₹5000 में बनाइए Gas-Free Kitchen, सालों साल टेंशन फ्री
सस्ता और मल्टीपर्पस कुकिंग पॉट, गैस की जरूरत नहीं
ई कॉमर्स वेबसाइट पर Goodscity Multipurpose Electric Travelling Cooker अवेलेबल है. इसे एक तरह का छोटा मल्टी-कुक इलेक्ट्रिक पॉट कहा जा सकता है.

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.

LPG की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप, इन देशों से 90% गैस की सप्लाई, जानिए कितना बड़ा है संकट
LPG Crisis In India: देश में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार ने भी तुरंत कदम उठाए हैं. भारत में GAIL-ONGC को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.










