
SIR की 'पॉलिटिक्स' BJP और विपक्ष के लिए कैसी साबित होगी? अगले 3 साल में 10 राज्यों में चुनाव
AajTak
चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर कराने का ऐलान कर दिया है, जिसकी प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है. इसके साथ ही सियासत भी तेज हो गई है, क्योंकि जिन राज्यों में एसआईआर का ऐलान किया गया है, वहां पर आगामी तीन साल में चुनाव होने हैं.
बिहार में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर) का काम पूरा होने के बाद चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है. आयोग का कहना है कि यह एसआईआर, वोटर लिस्ट में दोहराए गए नामों को हटाने और निधन हो चुके मतदाताओं के नाम को हटाने के लिए किया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, सहित 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का काम मंगलवार यानि आज से शुरू हो रहा है और 7 फरवरी 2026 तक पूरा करने की टाइमलाइन तय की गई है.
चुनाव आयोग ने जिन 12 राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है, उनमें से चार राज्यों में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं तो 2027 में 3 राज्यों में और 2028 में तीन राज्यों में चुनाव हैं. इस तरह से अगले 3 साल में इन सभी 10 राज्यों में चुनाव होने हैं.
12 राज्यों में आज से एसआईआर
देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के तहत अब मंगलवार से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसकी प्रक्रिया शुरू हो रही है. यह एसआईआर का दूसरा चरण है, जिसमें छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी राज्य शामिल हैं. इसके अलावा लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार दो केंद्र शासित प्रदेश हैं.
पहले चरण में बिहार में एसआईआर की गई और अब दूसरे चरण में उन राज्यों को तरजीह दी गई है, जहां पर अगले तीन सालों में चुनाव होने हैं. हालांकि, असम में भी अगले साल 2026 में विधानसभा चुनाव हैं, लेकिन एसआईआर की इस प्रक्रिया में असम को शामिल नहीं किया गया है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







