
Sidharth Shukla Death: जिस मां को अकेला छोड़ गए सिद्धार्थ, कभी उसके बिना एक सेकेंड बीते तो रोने लगते थे...
AajTak
सिद्धार्थ ने लिखा था, "जब मैं बच्चा था, तो मैं रोना शुरू कर देता था, अगर एक सेकेंड भी मां के बिन रहना पड़े. ऐसे में अगर उन्हें रोटी बनानी होती थी, तो वो एक हाथ से मुझे पकड़ती थीं और दूसरे हाथ से रोटी बनाती थीं. जब मैं बड़ा हुआ तो वो मेरी बेस्ट फ्रेंड बन गईं. जब भी में खेलकर वापस बिल्डिंग में आता था तो हम हर चीज के बारे में बात करते थे."
बिग बॉस फेम और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा के लिए इस दुनिया से रुख्सत हो गए हैं. 40 साल के सिद्धार्थ का हार्ट अटैक की वजह से अचानक निधन हो गया है. फैंस के दिलो पर राज करने वाले सिद्धार्थ अपनी मां के बेहद करीब थे. सिद्धार्थ ने कुछ समय पहले अपनी मां के लिए दिल को छू लेने वाली पोस्ट लिखी थी. सिद्धार्थ ने पोस्ट में मां संग अपने रिश्तों के बारे में कई चीजें बताई थीं. सिद्धार्थ ने अपनी मां संग थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "लोग मुझे एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जानते हैं, जो बाहरी रूप से रफ दिखता है. लेकिन एक व्यक्ति जिसके लिए मैं हमेशा पिघल जाता हूं वो मेरी मां हैं. मां मेरे जन्म के समय से ही मेरी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण रही हैं. तीन बच्चो में मैं सबसे छोटा था और अपनी बहनों के साथ खेलने के लिए भी काफी छोटा था, इसलिए मैं हमेशा अपनी मां के इर्द-गिर्द रहता था."
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










