
Sidharth Shukla की मौत के बाद टूट चुकी हैं उनकी मां, राखी सावंत ने बताया हाल
AajTak
राखी सावंत शुक्रवार को सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में पहुंची थीं. ऐसे में वह सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता शुक्ला से भी मिलीं. अपने इस वीडियो में राखी बेहद इमोशनल नजर आ रही हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए राखी कह रही हैं, "मैं इस समय सिद्धार्थ के घर से आ रही हूं. सिद्धार्थ की मां से मिलकर आ रही हूं.
बिग बॉस 13 के विजेता और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हो गया. शुक्रवार को सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके फैंस सहित कई टीवी सेलेब्स पहुंचे. सिद्धार्थ के जाने से इंडस्ट्री शोक में है. किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि हंसते खेलते सिद्धार्थ ने यूं अचानक दुनिया कैसे छोड़ दी. इसी बीच एक्ट्रेस राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.More Related News

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












