
Siddu Moosewala Murder: दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा, कत्ल के लिए 6 नहीं, भेजे गए थे 9 शूटर!
AajTak
सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड की अब तक की तफ्तीश में पुलिस बेशक छह शूटरों को ही वारदात में शामिल बता रही हो, लेकिन दिल्ली पुलिस की छानबीन में अब एक नई जानकारी निकल कर सामने आई है. वो जानकारी है सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में छह नहीं बल्कि नौ शूटर शामिल थे.
मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. जैसे-जैसे इस मामले की तफ्तीश आगे बढ़ रही है, वैसे वैसे नए राज खुलकर सामने आ रहे हैं. हाल ही में खुलासा हुआ है कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए 6 नहीं बल्कि 9 शूटर भेजे जाने थे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मूसेवाला पर सभी 9 शूटर हमला करने वाले थे? क्या 3 शूटरों को कवर फायर देने के लिए रखा गया था? अगर ऐसा था तो आखिर ऐन मौके पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने 3 शूटर क्यों हटाए थे?
मूसेावाल की हत्या के लिए 9 शूटर! दरअसल, मर्डर केस की अब तक की तफ्तीश में पुलिस बेशक छह शूटरों को ही वारदात में शामिल बता रही हो, लेकिन दिल्ली पुलिस की छानबीन में अब एक नई जानकारी निकल कर सामने आई है. वो जानकारी है सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में छह नहीं बल्कि नौ शूटर शामिल थे. लेकिन मूसेवाला को बगैर सिक्योरिटी गार्ड्स के घर से बाहर निकलता जानने के बाद बराड ने नौ में से तीन शूटरों को हमलेवाली जगह से हटा लिया था. अब तफ्तीश में ये नई बात सामने आने के बाद जहां दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को इस सिलसिले में नये सिरे से इनपुट शेयर किया है, वहीं अचानक से तीन और शूटर पुलिस की रडार पर आ गए हैं. जिनमें मनदीप सिंह उर्फ तूफ़ान बटाला, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी राइया और एक अनजान शूटर शामिल है. जिसका नाम अभी साफ नहीं है.
बढ़ गया पुलिस की जांच का दायरा अब मूसेवाला मर्डर केस से जुड़ी इस जानकारी के सामने आने के बाद जहां पुलिस की तफ्तीश का दायरा थोड़ा और बडा हो गया है, वहीं एक बात और साफ़ हो गई है कि अब तक पुलिस इस मामले की साजिश को जितनी बड़ी मान कर चल रही थी, साज़िश कहीं उससे भी कहीं ज़्यादा गहरी है. सूत्रों की मानें तो ये तीनों शूटर गोल्डी बराड़ के इशारे पर पहले से ही मूसेवाला की रेकी कर रहे थे. इन्हें गोल्डी ने पंजाब मॉड्यूल के शूटरों के साथ मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने का काम सौंपा था. 29 मई को ये भी वहां मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा के साथ कोरोला में सवार होकर वारदात को अंजाम देने जानेवाले थे, लेकिन वारदात से महज़ 24 घंटे पहले गोल्डी बराड ने अपने प्लान में दो बड़ी तब्दीलियां कर दीं.
चेंज ऑफ प्लान नंबर-1 गोल्डी बराड़ को जैसे ही पता चला कि अब सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी पहले के मुकाबले कम कर दी गई है, उसने मूसेवाला को मारने के लिए दो गाड़ियों में 9 लोगों को भेजने की जगह, तीन अलग-अलग गाड़ियों में 9 लोगों को लगाने का फैसला किया. इस प्लान के मुताबिक मनदीप सिंह उर्फ तूफ़ान बटाला और और मनप्रीत सिंह उर्फ़ मनी राइया को उनके तीसरे का साथी के साथ एक तीसरी कार में मौके पर भेजने का फैसला किया गया. इरादा था कि ये पंजाब मॉ्डूयल के दो मेन शूटर मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा को कवर फायर देंगे. यानी अगर मूसेवाला की तरफ से या फिर उसके सिक्योरिटी गार्ड्स की तरफ से कोई जवाबी हमला किया गया, तो ये अपनी गोलियों से उस हमले का जवाब देंगे और शूटर साथियों की सुरक्षा का ख्याल रखेंगे, साथ ही मूसेवाला को मारने से भी पीछे नहीं हटेंगे और तो और इस काम के लिए गोल्डी बराड ने तूफान बटाला और मनी राइया एंड कंपनी के लिए तीसरी गाड़ी का भी इंतज़ाम कर लिया था.
लेकिन जब मूसेवाला की रेकी में लगे केकड़ा से उसे ऐन वारदात वाले दिन पता चला कि मूसेवाला घर से बगैर किसी सुरक्षा गार्ड के ही बाहर निकल चुका है, तो उसने अपने प्लान में दूसरा बदलाव कर दिया.
चेंज ऑफ प्लान नंबर-2 और ये बदलाव था इन तीन शूटरों को मूसेवाला पर हमले वाली जगह से बिल्कुल अलग करने का. गोल्डी बराड ने ऐन मौके पर कनाडा से बैठे-बैठे ही इन शूटरों से बात की और मनदीप सिंह उर्फ तूफ़ान बटाला और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी राइया को अपने तीसरे साथी के साथ मौके से दूर हट जाने को कहा. गोल्डी ने कहा कि चूंकि अब मूसेवाला के साथ कोई सिक्योरिटी ही नहीं है, इसलिए उसे मारने के लिए फिलहाल छह लोग ही काफी हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









