
Shukra Rashi Parivartan 2022: 24 सितंबर से बदलेंगे इन 4 राशियों के दिन, शुक्र की चाल बदलते ही बरसेगा पैसा
AajTak
Shukra Rashi Parivartan 2022 Date: 24 सितंबर को शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे. शुक्र का ये ग्रह परिवर्तन 24 सितंबर को रात करीब सवा नौ बजे होगा. इस राशि में ग्रहों के राजा सूर्य पहले से ही विराजमान हैं. ज्योतिषविदों का दावा है कि शुक्र के इस राशि परिवर्तन का सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा
Shukra Rashi Parivartan 2022 Date: धन और ऐश्वर्य का कारक ग्रह शुक्र 24 सितंबर दिन शनिवार को राशि परिवर्तन करने जा रहा है. इस दिन शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे. शुक्र का ये ग्रह परिवर्तन 24 सितंबर को रात करीब सवा नौ बजे होगा. इस राशि में ग्रहों के राजा सूर्य पहले से ही विराजमान हैं. ज्योतिषविदों का दावा है कि शुक्र के इस राशि परिवर्तन का सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन तीन राशियां हैं, जिनके लिए ये गोचर बहुत ज्यादा लाभकारी सिद्ध होगा.
वृषभ राशि- वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह ही है. शुक्र के कन्या राशि में गोचर से वृषभ राशि के जातकों को फायदा मिलेगा. घर-परिवार से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी. आर्थिक मोर्चे पर हालात सुधरेंगे. वृषभ राशि के जातकों को करियर में बड़ी ऊंचाइयां प्राप्त होंगी. मान-सम्मान बढ़ेगा. नए लोगों के साथ परिचय होगा. शादीशुदा जीवन में खुशहाली आएगी.
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए भी यह गोचर शुभ साबित होगा. इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे. नौकरी में प्रमोशन की भी संभावना है. कर्ज संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी. करियर के मोर्चे पर भी खूब लाभ मिलेगा. मन को सुख देने वाली यात्रा के योग बनेंगे.
सिंह राशि- सिंह राशि वालों को बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है. आप कई स्त्रोतों से धन अर्जित करेंगे. उधार में दिया धन आपको वापस मिल सकता है. प्रॉपर्टी में निवेश के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है. पितृपक्ष के बाद नई चीजों की खरीदारी करना भी शुभ रहेगा. इस राशि के लोग फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहद भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है.
वृश्चिक राशि- शुक्र का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा. आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं. कुंडली में इसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना जाता है. ज्योतिषविदों की मानें तो इस राशि के जातकों को किसी अच्छी नौकरी का अवसर मिल सकता है. आपकी राशि में प्रमोशन और इन्क्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं. व्यापार में भी लाभ की संभावनाएं हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








