
Shukra Nakshatra Parivartan 2025: 7 नवंबर को शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी
AajTak
Shukra Nakshatra Parivartan 2025: 7 नवंबर को होने जा रहा शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि शुक्र राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों की किस्मत चमकेगी.
Shukra Nakshatra Parivartan 2025: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह जब नक्षत्र बदलता है, तो इसका प्रभाव व्यक्ति के रिश्तों, धन, करियर और रचनात्मक सोच पर गहराई से पड़ता है. 7 नवंबर को शुक्र ग्रह स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है. शुक्र को ज्योतिष में सौंदर्य, प्रेम, कला, वैभव, विलासिता और रिश्तों का ग्रह माना गया है. वहीं, स्वाति नक्षत्र का स्वामी राहु है, जो स्वतंत्रता, साहस का प्रतीक है. जब शुक्र इस नक्षत्र में आता है, तो जीवन में नए अवसर, आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले योग बनते हैं.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 नवंबर को रात 9 बजकर 13 मिनट पर होगा और इसी नक्षत्र में शुक्र 18 नवंबर तक रहेंगे. शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में नई ऊर्जा और शुभ फल लेकर आता है. चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
1. मेष
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन धन और करियर के क्षेत्र में भाग्यशाली रहेगा. जो जातक नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की सोच रहे थे, उनके लिए समय अनुकूल है. नए प्रयासों को पहचान मिलेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी, वहीं अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. बस क्रोध और अहंकार से दूरी बनाकर रखें.
2. मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. ये वक्त आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें बड़े अवसर मिल सकते हैं. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. रिश्तों में नई शुरुआत संभव है. आर्थिक रूप से भी स्थिति मजबूत होगी. यात्रा के योग बन रहे हैं जो शुभ परिणाम देंगे.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








