
Shukra Gochar 2026: 2 दिन बाद शुक्र का गोचर, कुंभ सहित इन राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ
AajTak
Shukra Gochar 2026: 6 फरवरी को शुक्र का कुंभ राशि में गोचर होगा, जहां पहले से राहु मौजूद हैं. कुंभ राशि में राहु-शुक्र की युति कई राशियों के लिए लाभकारी मानी जा रही है. इन लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है. पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है.
Shukra Gochar 2026: धन, वैभव और सुख के प्रदाता शुक्र ग्रह राशि बदलने वाले है. 6 फरवरी को शुक्र देव कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. इस राशि में राहु पहले से बैठा हुआ है. इसके अलावा, यहां ग्रहों के राजकुमार बुध भी विराजमान हैं. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र के अनुसार, कुंभ राशि में राहु-शुक्र की युति कई राशियों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ देने वाली है. इस दौरान कई लोगों की आय बढ़ेगी. खर्चों में कमी आने से बैंक-बैलेंस सुधरेगा. पैतृक संपत्ति का लाभ भी संभव है. आइए विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि वित्तीय लक्ष्यों को पाने की कोशिश तेज रहेगी. लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे. जरूरी कार्यों में तेजी आएगी और नए काम शुरू करने का साहस दिखाएंगे. सूझबूझ और क्षमता के दम पर अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखेंगे.
वृष राशि अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में सुधार होगा. आमदनी बढ़ेगी और खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा. योजनाओं को तय रणनीति के साथ आगे बढ़ाएंगे. वित्तीय मामलों में स्पष्टता और समझ बेहतर होगी.
मिथुन राशि आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. पूंजी से जुड़े उलझे काम सुलझ सकते हैं. यात्रा के योग हैं. रिश्तों में सकारात्मकता आएगी. धन से जुड़े प्रयासों में तेजी रहेगी और प्रभाव बढ़ेगा.
कर्क राशि बचत पर विशेष ध्यान रहेगा. धन और संपत्ति में बढ़ोतरी के संकेत हैं. पैतृक मामलों को आगे बढ़ाएंगे. बैंकिंग और निवेश से जुड़े कामों में अवसर मिल सकते हैं.
सिंह राशि आर्थिक रूप से समय मजबूत रहेगा. आय बढ़ाने में सफलता मिलेगी. लक्ष्य पूरे करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. प्रतिभा के दम पर नए अवसर मिलेंगे और धैर्य से लाभ उठाएंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








