
Shukra Gochar 2026: शुक्र का मकर राशि में गोचर, केतु और शनि की ढैय्या से पीड़ित इस राशि के लोग होंगे धनवान
AajTak
Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह 12 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे और 6 फरवरी 2026 तक यहीं रहेंगे. ज्योतिषविदों के अनुसार, यह गोचर तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है. लेकिन सिंह राशि के लिए यह गोचर सर्वाधिक शुभ रहेगा जिस पर शनि की ढैय्या और केतु का प्रभाव है.
Shukra Gochar January 2026: धन, वैभव, सुख और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र 12 जनवरी को राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इस दिन शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. इस राशि में सूर्य देव 6 फरवरी 2026 तक मौजूद रहेंगे. ज्योतिषविदों की मानें तो शुक्र का यह गोचर तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है. इन राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर अनायास लाभ की प्राप्ति होगी. इन जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी रुके हुए कार्यों में गति आएगी.
वृषभ राशिशुक्र देव का मकर गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. लंबे समय से कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है. आय के नए स्रोत उत्पन्न हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बैंक बैलेंस में तेजी से इजाफा होगा. नए काम या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा दिख रहा है. अविवाहित लोगों के जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती है. विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी.
सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन सबसे ज्यादा शुभ माना जा रहा है. बता दें कि इस राशि पर अभी शनि की ढैय्या और पाप ग्रह केतु का प्रभाव भी है. ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र के इस के गोचर के बाद सिंह राशि के जातकों को ढैय्या और केतु के प्रभाव से राहत मिलेगी. उनकी आर्थिक मोर्चे पर चल रही अड़चनें दूर हो सकती हैं. कमाई बढ़ने के संकेत हैं. करियर और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में व्यापार में शिफ्ट होने वालों के लिए समय अच्छा दिख रहा है. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. पारिवारिक सुख-शांति बढ़ेगी. दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा.
तुला राशि तुला राशि के जातकों को पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है. नया व्यापार शुरू करने की योजना सफल हो सकती है. नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. कुल मिलाकर यह समय आर्थिक प्रगति का है. प्रेम और रिश्तों के लिहाज से यह समय अच्छा दिख रहा है. अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग हैं. परिवार के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









