Shukra Budh Yuti 2026: धनिष्ठा नक्षत्र में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, 4 राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगी कामयाबी
AajTak
Shukra Budh Yuti 2026:धनिष्ठा नक्षत्र को ज्योतिष में बहुत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है. यह नक्षत्र मकर और कुंभ राशि में फैला होता है और इसका स्वामी ग्रह मंगल है, धनिष्ठा का अर्थ होता है धन, संपत्ति और समृद्धि, इसलिए यह नक्षत्र वैभव, सफलता और मान-सम्मान से जुड़ा माना जाता है.
Shukra Budh Yuti 2026: जनवरी 2026 के आखिरी दिन, यानी 31 जनवरी को एक खास ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है. इस दिन बुध और शुक्र ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में एक साथ गोचर करेंगे और युति बनाएंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह सुबह 03:27 बजे और शुक्र ग्रह शाम 05:41 बजे श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, जब बुध और शुक्र किसी एक राशि या नक्षत्र में मिलते हैं, तो इसे लक्ष्मी नारायण योग कहा जाता है. यह योग धन, सुख और सफलता देने वाला माना जाता है. धनिष्ठा नक्षत्र में बनने वाला यह योग खास तौर पर चार राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. इन राशियों के जातकों को करियर और कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.
मेष राशि मेष राशि वालों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है. बुध और शुक्र की युति से करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए सौदे मिलने की संभावना है, जिससे मुनाफा बढ़ेगा. निवेश करते समय थोड़ी सावधानी जरूरी है, लेकिन आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं. कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.
कर्क राशि कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग बहुत अच्छा फल देने वाला है. व्यापार करने वालों को नए ग्राहक और नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहयोग मिलेगा. उनके काम की तारीफ होगी. पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. रिश्तों में मिठास आएगी. अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है.
कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए यह समय उत्साह और सफलता से भरा रहेगा. आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. मुनाफा बढ़ेगा. साझेदारी या निवेश से जुड़े मामलों में लाभ होने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक रूप से आप संतुलित महसूस करेंगे. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए भी यह योग काफी शुभ माना जा रहा है. व्यवसाय में बनाई गई नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. नौकरी में तरक्की या अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन में स्थिरता आएगी. यात्रा से लाभ होगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








