
Shraddha Walker Murder Case: खरीदा बड़ा बैग, कैब वालों से की बात... हिमाचल में श्रद्धा की लाश को ठिकाने लगाने की फिराक में था आफताब
AajTak
18 मई 2022 को श्रद्धा का मर्डर करने के बाद आफताब के सामने सबसे बड़ा सवाल यही था कि अब श्रद्धा की लाश को कैसे और कहां ठिकाने लगाया जाए? इसी उधेड़-बुन में जुटे आफताब ने लाश को हिमाचल प्रदेश ले जाकर ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था.
Shraddha Walker Murder Case: पूरे देश को दहला देने वाले श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. जिसके हर पन्ने पर जुर्म की एक ऐसी इबारत लिखी गई है, जिसे लोग कभी भूलेंगे नहीं. इस मर्डर केस की जांच में पुलिस और फॉरोंसिक टीम ने दिन रात एक कर दिया और अब इस मामले का हर सच बेनकाब हो गया है. तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि श्रद्धा का कत्ल करने के बाद आरोपी आफताब अमीन पूनावाला उसकी लाश को हिमाचल प्रदेश में ठिकाने लगाना चाहता था.
बेनकाब हो गई पूरी साजिश असल में पुलिस की लंबी छानबीन और जांच के बाद श्रद्धा मर्डर केस की पूरी कहानी सामने आ चुकी है. पुलिस ने चार्जशीट में इस बात का खुलासा भी कर दिया है कि वारदात के दिन यानी 18 मई 2022 को आखिर हुआ क्या था? क्यों उस दिन आफताबने अपनी महबूबा का कत्ल कर दिया था? और कत्ल करने के बाद उसने लाश को बेरहमी के साथ टुकड़े-टुकड़े क्यों कर दिया था. चलिए आपको उस दिन की पूरी कहानी बताते हैं.
पहली बार नए दोस्त से मिलने गई थी श्रद्धा इससे पहले कि हम आपको 18 मई 2022 का सच बताएं, पहले ये जान लीजिए कि वारदात से ठीक एक दिन पहले आखिर क्या हुआ था. श्रद्धा वॉल्कर के मोबाइल में एक डेटिंग एप था. वही एप जिसके जरिए उसकी मुलाकात आफताब से हुई थी. उसी एप्लीकेशन के ज़रिए श्रद्धा की जान-पहचान हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले एक लड़के से हो गई थी. यही वो शख्स था, जिससे मिलने के लिए 17 मई 2022 को श्रद्धा छतरपुर से निकलकर गुरुग्राम जा रही थी. वो उस दिन सुबह ही घर से निकल गई थी. जानकारी के मुताबिक श्रद्धा पहली बार उस नए दोस्त से मिलने के लिए गुरुग्राम गई थी.
रात में भी वापस नहीं लौटी थी श्रद्धा श्रद्धा गुरुग्राम जाने के बाद उस शाम घर नहीं लौटी थी. आफताब परेशान हो रहा था कि आखिर श्रद्धा कहां चली गई. वो मोबाइल फोन पर भी जवाब नहीं दे रही थी. लिहाजा आफताब रातभर परेशान था. मगर दूसरे दिन यानी 18 मई 2022 की सुबह तकरीबन 11 बजे श्रद्धा वापस छतरपुर के फ्लैट पर लौट आई.
पुलिस को 18 मई का सीसीटीवी फुटेज भी मिल चुका है, जिसमें श्रद्धा फ्लैट में दाखिल होते दिख रही है. फ्लैट में दाखिल होते ही उसका सामना आफताब से हुआ. वो पहले ही गुस्से में था. श्रद्धा को देखते ही आफताब भड़क गया और उसने सवाल पूछा कि तुम रातभर कहां थी? और रात को वापस क्यों नहीं आई?
गला दबाकर किया था श्रद्धा का मर्डर आफताब के सवाल का श्रद्धा वॉल्कर ने पलट कर जवाब दिया, तुमसे मतलब? मेरा जो मन करेगा वो मैं करूंगी. श्रद्धा का ये जवाब सुनकर आफताब आग बबूला हो गया और उसने श्रद्धा की पिटाई कर दी. हालांकि थोड़ी देर बाद दोनों नॉर्मल हो गए थे. इसके बाद दोनों ने ऑनलाइन खाना मंगवाया. मगर खाना खाने से पहले ही आफताब एक बार फिर श्रद्धा से सवाल करने लगा. जिस पर दोनों के बीच फिर से झगड़ा होने लगा. तभी आफताब ने श्रद्धा को नीचे गिराया और उसकी छाती पर बैठ गया. इसी दौरान उसने दोनों हाथों से श्रद्धा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








