
Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड केस में चार्जशीट तैयार, जल्द दाखिल कर सकती है दिल्ली पुलिस
AajTak
Shraddha Murder Case: 18 मई को आफताब पूनावाला ने दिल्ली के छतरपुर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर लाश को कई टुकड़ों में महरौली इलाके में फेंक दिया था. अब इसी मामले में दिल्ली पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है.
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है. दिल्ली पुलिस ने ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर ली है. फिलहाल लीगल एक्सपर्ट इसे देख रहे हैं. 18 मई को आफताब पूनावाला ने दिल्ली के छतरपुर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर लाश को कई टुकड़ों में महरौली इलाके में फेंक दिया था.
सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा वॉल्कर जनवरी के आखिरी में किसी भी तारीख को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा सकती है. तकरीबन 3000 से ज्यादा पेज की ड्राफ्ट चार्जशीट में 100 गवाहों के अलावा फॉरेंसिक और इलेक्ट्रोनिक सबूतों को आधार बनाया गया है.
छतरपुर के जंगलों से बरामद हड्डियां और मृतका की डीएनए (DNA) रिपोर्ट जिसमें पुष्टि हुई की हड्डियां श्रद्धा की ही थीं, ये सब चार्जशीट का हिस्सा हैं. इसके अलावा आफताब पूनावाला का कबूलनामा और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी शामिल है. हालांकि, इन दोनों रिपोर्ट्स की कोर्ट में बहुत अहमियत नहीं है.
श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब अभी तिहाड़ जेल में बंद है. आफताब, श्रद्धा का बॉयफ्रेंड था. दोनों मुंबई के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले ही दिल्ली में शिफ्ट हुए थे. दिल्ली में दोनों महरौली में एक फ्लैट लेकर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.
आफताब ने बताया था कि श्रद्धा से उसका 18 मई को झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे. आफताब ने इस टुकड़ों को एक फ्रिज में रखा था. वह रोज रात में श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने के लिए जाता था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









