
Shocking! 32 साल की मराठी एक्ट्रेस का रोड एक्सीडेंट में निधन, शोक में डूबे फैंस, Video वायरल
AajTak
कल्याणी कुरले जाधव को अपने टीवी सीरियल 'तुझ्यात जिव रंगला' के लिए जाना जाता है. पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम वो अपने घर जा रही थीं तभी उनके साथ ये हादसा हुआ. एक्ट्रेस की मोटरबाइक की टक्कर एक सीमेंट मिक्सर ट्रैक्टर से हो गई थी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जानी-मानी मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव का निधन हो गया है. कोल्हापुर की पुलिस ने इस बात की खबर दी है कि 32 साल की कल्याणी ने रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गवां दी. पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस की मोटरबाइक की टक्कर एक सीमेंट मिक्सर ट्रैक्टर से हो गई थी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.
हाईवे पर हुई एक्ट्रेस की टक्कर
कल्याणी कुरले जाधव को अपने टीवी सीरियल 'तुझ्यात जिव रंगला' के लिए जाना जाता था. पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम वो अपने घर जा रही थीं तभी उनके साथ ये हादसा हुआ. हादसा सांगली-कोल्हापुर हाइवे के हलोंदी इंटरसेक्शन के पास हुआ था. इसी जगह कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपना होटल खोला था. इस होटल का नाम प्रेमाची भाकरी था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांगली-कोल्हापुर हाइवे में ढेरों गड्ढे हैं और इसकी हालत काफी खराब है. पहले भी इस हाईवे पर कई हादसे हो चुके हैं. पुलिस के अनुसार, भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम प्रावधान के तहत ट्रैक्टर के ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. एक्ट्रेस के एक्सीडेंट का वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो गया है.
वायरल हुआ आखिरी वीडियो
एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव के यूं अचानक चले जाने से मराठी इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है. कल्याणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं. उन्होंने शनिवार को ही अपना फनी वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वो अपने मस्तीभरे अंदाज में दोस्तों को 'कमीना बता रही थीं.' अब यही वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को भावपूर्व श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










