
Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान ने पोती का नाम रखा इला, केंद्रीय मंत्री ने खुद बताया मतलब
AajTak
Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में नन्ही बेटी इला का जन्म हुआ है, जिससे वे दादा बन गए हैं. उन्होंने इस खास मौके पर वट वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. तो आइए शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जानते हैं इला नाम का मतलब.
Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर खुशियों ने दस्तक दी है. उनके परिवार में नन्ही बच्ची का जन्म हुआ है, जिससे वह दादा बन गए हैं. उनके बड़े बेटे की पत्नी अमानत ने बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम इला रखा गया है. बच्ची के जन्म के मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने अपने X हेंडल पर से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह पर्यावरण से जुड़ा संदेश देते हुए एक पौधा भी लगा रहे हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिवराज सिंह ने अपनी पोती के नाम का अर्थ भी लोगों के साथ साझा किया है, जिसे परिवार के लिए शुभ और भावनात्मक बताया जा रहा है. घर में नए सदस्य के आने से पूरे चौहान परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है.
वीडियो के माध्यम से बताया इला नाम का मतलब
शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट में लिखा कि, 'वैसे तो मैं प्रतिदिन पौधरोपण करता हूं, लेकिन आज का यह पौधरोपण मेरे लिए बहुत खास है. आज मैंने अपनी लाड़ली बेटी इला के शुभ आगमन पर 'वट वृक्ष' लगाया है. इला यानी धरती, जो सबका ध्यान रखती है. ये वट वृक्ष भी सबको छांव देगा, कई जीव-जंतुओं का आश्रय बनेगा. बेटी इला हमेशा सुखी रहे और उद्देश्यपूर्ण तथा सार्थकजीवन जिए, शुभकामनाएं.
2025 में हुई थी कार्तिकेय और अमानत की शादी
कार्तिकेय की शादी मार्च 2025 में अमानत बंसल से हुई थी और अब दोनों माता-पिता बन गए हैं. उनकी बेटी का नाम इला रखा गया है. जब अस्पताल में पहली बार इला को कार्तिकेय की गोद में दिया गया, तो वह अपनी खुशी छिपा नहीं पाए. कभी मुस्कुराते तो कभी बेटी को प्यार से चूमते नजर आए. इस भावुक पल के दौरान शिवराज सिंह चौहान पोती के स्वागत में गायत्री मंत्र पढ़ रहे थे और परिवार के अन्य सदस्य भी इस खास मौके के साक्षी बने. घर में हर तरफ खुशी और उत्साह का माहौल था.
इस खुशी के मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने भावुक होते हुए कहा था साल 2025 में उनके घर में दो बेटियों के रूप में लक्ष्मी जी पधारी थीं. अब नए साल 2026 में एक और नन्ही बेटी ने परिवार को और भी खुश कर दिया है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









