
Shinzo Abe: चार तस्वीरों और दो वीडियो में देखें जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर कब और कैसे हुआ हमला
AajTak
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है. आबे को दो बार गोली मारी गई, दूसरी गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गए. जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को चुनाव के प्रचार के दौरान गोली मार दी गई है. उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि शिंजो आबे के सीने में एक गोली लगी है, शिंजो आबे को तुरंत एयरलिफ्ट किया गया है. जापान के अधिकारियों के मुताबिक, 'जब शिंजो आबे को एयरलिफ्ट किया गया तब उनकी दिल की धड़कन बंद थी.'
पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए हमले के बारे में जापान के अधिकारियों का कहना है कि एयरलिफ्ट करते वक्त आबे के दिल की धड़कन की बंद थी, उनकी सांस नहीं चल रही थी. इस बीच हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. नारा शहर के रहने वाले 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी पर हमला करने का आरोप है. जापान के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं.
奈良県の演説中の 安倍元首相が銃で発砲か…… 恐らく最後の2発目でやられたか…#安倍 #安倍元総理 #2発 #安倍首相 pic.twitter.com/BDRz23lp5w
कैसे हुआ हमला, क्या था उस वक्त मंजर?
जापान में उच्च सदन के लिए चुनाव होने वाले हैं और एक बार फिर शिंजो आबे मैदान में हैं. वह जगह-जगह चुनाव प्रचार कर रहे हैं. शुक्रवार की सुबह शिंजो आबे नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. चारों तरफ से जवानों से घिरे शिंजो आबे लोगों के बीच अपनी बात रख रहे थे, तभी दो गोलियां चलती हैं. गोली चलने के बाद ही शिंजो आबे गिर पड़ते हैं.
अचानक चली गोली से शिंजो आबे की सुरक्षा में लगे जवान और आसपास की भीड़ के हाथपांव फूल जाते हैं. सुरक्षाकर्मी तुरंत संदिग्ध हमलावर को अपने काबू में लेते हैं. इसके बाद शिंजो आबे को हॉस्पिटल पहुंचाने की कवायद शुरू होती है. मौके पर मौजूद जापानी अधिकारियों के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो आबे की धड़कन थम गई थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








