
Shilpa Shetty Diet Chart: दिन में 10 बार खाती हैं शिल्पा! वीडियो देखकर आ जाएगा यकीन
AajTak
शिल्पा शेट्टी ने एक नया वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्हें ढेर सारा खाना खाते हुए देखा जा रहा है. शिल्पा हाथों में खाने के डब्बे लेकर फ्रूट्स और अलग-अलग चीजें एन्जॉय करते नजर आ रही हैं. उनके साथ उनकी टीम है, जो उन्हें रोक रही है. लेकिन उनके स्टाफ मेंबर बबलू भैया उनका साथ दे रहे हैं.
शिल्पा शेट्टी को उनकी जबरदस्त फिटनेस के लिए जाना जाता है. शिल्पा योग से खुद को स्वस्थ और एक्टिव तो रखती ही हैं, साथ ही संतुलित डाइट भी लेती हैं. ऐसे में किसी के लिए भी सोच पाना मुश्किल है कि एक्ट्रेस जरूरत से ज्यादा खाना खाती होंगी या बिना सोचे समझे कुछ भी खा लेती होंगी. लेकिन शिल्पा के नए वीडियो ने उनका राज खोल दिया है.
शिल्पा ने शेयर किया फनी वीडियो
एक्ट्रेस ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें ढेर सारा खाना खाते हुए देखा जा रहा है. अलग-अलग जगहों पर शिल्पा, हाथों में खाने के डब्बे लेकर फ्रूट्स और अलग-अलग चीजें एन्जॉय करते नजर आ रही हैं. उनके साथ उनकी टीम है, जो उन्हें रोक रही है. लेकिन उनके स्टाफ मेंबर बबलू भैया उनका साथ दे रहे हैं. बबलू की हरकतों को देखकर टीम के बाकी लोग उनसे गुस्सा हो रहे हैं.
टीम के साथी बबलू से पूछते हैं कि शिल्पा शेट्टी सुबह से 10 बार खाना खा चुकी हैं न. इसपर वो जवाब देते हैं कि नहीं, अभ बस चार बार हुआ है. वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'किसने कहा मैं दिनभर में ज्यादा खाना खाती हूं? बबलू ये नहीं मानता. बस इसी बात से मुझे फर्क पड़ता है.'
फैंस शिल्पा और बबलू के फनी अंदाज को देखकर खुश हो रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'मेरी तरह खा रहे हो.' दूसरे ने लिखा, 'आप दिनभर में जो खा रही हैं वो ज्यादा भी हो जाए, तो भी आपकी हेल्थ पर असर नहीं डालेगा.' एक और यूजर ने लिखा, 'फ्रूट्स को खाना कौन बोलता है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये वीडियो देखने के बाद मेरी हंसी नहीं रुक रही.'
इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










