
Shikhar Dhawan और पत्नी आयशा मुखर्जी का हुआ तलाक, लिखा बेहद भावुक पोस्ट
Zee News
बता दें कि 2012 में धवन और आयशा शादी के बंधन में बंधे थे और 2014 में इन दोनों के घर पर बेटे को जन्म हुआ था.
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का पत्नी आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) के साथ तलाक हो गया है. इसकी जानकारी खुद आयशा मुखर्जी ने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए दी है. बता दें कि 2012 में धवन और आयशा शादी के बंधन में बंधे थे और 2014 में इन दोनों के घर पर बेटे को जन्म हुआ था. शादी 9 साल बाद लिए गए इस फैसले से दोनों के फैंस को बड़ा धक्का लगा है. आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, "एक बार तलाक हो चुका है लग रहा था कि दूसरी बार काफी कुछ दांव पर था, मुझे काफी कुछ साबित करना था. इसलिए जब मेरी दूसरी शादी टूटी तो यह काफी डरावना था. मैंने सोचा था कि तलाक गंदा शब्द है लेकिन फिर मेरा दो बार तलाक हो गया. मजेदार बात है कि शब्दों के कितने ताकतवर मतलब और संबंध हो सकते हैं. मैं तलाकशुदा के तौर में खुद से यह महसूस किया. पहली बार जब मेरा तलाक हुआ तब मैं काफी ज्यादा डरी हुई थी. मुझे लगा जैसे मैं नाकाम हो गई हूं और मैं उस समय काफी गलत कर रही थी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










