
Sheldon Jackson: 'मैं 35 साल का हूं 75 का नहीं', उम्र के कारण सेलेक्ट नहीं होने पर भड़का भारतीय घरेलू क्रिकेटर
AajTak
भारतीय घरेलू क्रिकेटर में पिछले तीन सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बैटर शेल्डन जैक्शन बेहद निराश हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 की औसत रखने वाले इस बल्लेबाज का उम्र के कारण सेलेक्शन नहीं हो पा रहा है. टीम इंडिया में तो अब तक यह डेब्यू भी नहीं कर सका है.
Sheldon Jackson: भारतीय घरेलू क्रिकेटर शेल्डन जैक्शन इन दिनों काफी निराश दिखाई दे रहे हैं. इसका बड़ा कारण है कि अपनी उम्र के कारण इस विकेटकीपर बैटर का घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में ही सेलेक्शन नहीं हो पा रहा है. टीम इंडिया में तो अब तक यह डेब्यू भी नहीं कर सका है.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 की औसत रखने वाले बल्लेबाज शेल्डन जैक्शन को उम्मीद थी कि उन्हें इंडिया ए टीम के साथ दलीप ट्रॉफी के लिए भी नहीं चुना गया. इस बात से निराश शेल्डन जैक्शन ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है.
मेरे प्रदर्शन के आधार पर सेलेक्ट किया जा सकता है
शेल्डन जैक्शन ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'यदि मैंने तीन सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है, तो मुझे सपने देखने और उम्मीद (सेलेक्शन की) रखने का अधिकार है. मुझे अपने प्रदर्शन के आधार पर सेलेक्ट किया सकता है, ना कि उम्र. यह सुनकर बहुत थक गया हूं कि मैं एक अच्छा प्लेयर और परफॉर्मर हूं, लेकिन मैं बूढ़ा हो गया हूं. मैं अभी 35 का हूं ना कि 75 का.'
शेल्डन जैक्शन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी मैच खेले हैं. वह पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेले थे. उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से सभी को प्रभावित भी किया था. हालांकि वह रन बनाने में नाकाम रहे थे, जो उनके लिए नेगेटिव रहा था. उन्होंने 5 मैच खेले और किसी में भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे. उनका बेस्ट स्कोर 8 रन रहा था.
जैक्शन ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 79 मैच खेले, जिसमें 50.39 की औसत से 5947 रन बनाए हैं. उन्होंने आईपीएल में सिर्फ 9 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 61 रन ही बनाए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









