Shani Tambe Ka Paya: 2026 में इन 3 राशियों पर ताम्बे के पाए पर रहेंगे शनि, बिन मांगे मिलेंगी खुशियां
AajTak
Shani Tambe Ka Paya: शनि 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी हो चुके हैं. अब नए वर्ष 2026 के पूर्वार्ध में शनि मीन राशि में मार्गी रहेंगे. ऐसे में मिथुन, कन्या और मकर राशि पर शनि तांबे के पाए का प्रभाव बना रहेगा. शनि के ताम्बे के पाए को ज्योतिष में बहुत शुभ माना जाता है.
Shani Tambe Ka Paya: 28 नवंबर को शनि देव मीन राशि में मार्ग हो चुके हैं. अब शनि 26 जुलाई 2026 तक मार्गी अवस्था में ही रहेंगे. यानी 2026 में आधे से ज्यादा समय शनि की सीधी चाल ही रहेगी. एक और खास बात ये है कि 2025 की तरह 2026 में भी शनि मिथुन, कन्या और मकर राशि में ताम्बे के पाए पर रहेंगे. शनि मार्च 2025 में मीन राशि में गोचर के समय इन राशियों में ताम्बे के पाए पर आए थे. आइए जानते हैं कि 2026 में ताम्बे के पाए पर रहकर शनि इन राशियों को क्या लाभ देने वाले हैं.
मिथुन राशि 2026 में मिथुन राशि वालों के कार्य और व्यवसाय में तेजी देखने को मिल सकती है. नया कारोबार शुरू करने वाले अच्छा लाभ कमा सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन संभव दिख रहा है. आय में भी वृद्धि होगी. निवेश की दृष्टि से भी यह अवधि फायदेमंद साबित हो सकती है.
कन्या राशि नौकरीपेशा लोगों को नए करियर विकल्प मिलेंगे. बिना मांगे ही आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है. कन्या राशि के जातकों को संतान से संबंधित कोई सुखद सूचना मिल सकती है. कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी. विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है. घर-परिवार में शुभ और मंगल कार्यों के आयोजन होने की संभावना है.
मकर राशि 2026 में मकर राशि के जातकों का बैंक-बैलेंस बढ़त पर रहने वाला है. आपका साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप हर तरह की स्थिति का डटकर सामना करने में सक्षम रहेंगे. बड़े फैसले लाभदायक और उचित साबित होंगे. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी. इस समय आप नया वाहन या संपत्ति खरीदने का भी विचार कर सकते हैं.
शनि के तांबे का पाया कैसे निर्धारित होता है? ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि के तांबे का पाया गोचर के समय चंद्रमा की स्थिति के आधार पर पाया तय होता है. शनि के राशि परिवर्तन के समय आपकी चंद्र राशि से शनि के 3, 7 और 10वें भाव में होने पर तांबे का पाया बनता है. ज्योतिष में तांबे का पाया एक शुभ पाया माना जाता है जो तरक्की और सुख-समृद्धि लाता है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










