Shani Sade Sati: 2026 में शनि का प्रकोप झेलेंगी ये 3 राशियां, साढ़ेसाती कराएगी धन हानि
AajTak
Shani Sade Sati: नया साल 2026 तीन राशियों के लिए शनि की साढ़ेसाती के चलते चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. ज्योतिष मान्यता के अनुसार, मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का भारी प्रभाव रहेगा.
Shani Sade Sati 2026: नए साल 2026 में शनि देव राशि परिवर्तन नहीं करेंगे. शनि जुलाई के महीने में केवल मार्गी से वक्री होंगे. यही वजह है कि 2025 की तरह 2026 में भी तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का असर जारी रहेगा. ये राशियां मेष, कुंभ और मीन हैं. नए साल 2026 में इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का अलग-अलग चरण रहने वाला है. साढ़ेसाती के चलते इन राशियों को मानसिक तनाव, आर्थिक हानि और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि 2026 में शनि की साढ़ेसाती इन राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगी.
मेष राशि 2026 में मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण रहेगा. ऐसे में नौकरी-कारोबार की स्थिति में बड़ा बदलाव आ सकता है, जिसे ठीक नहीं माना जा रहा है. घर-परिवार में भी विवाद बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है. कोई पुराना रोग उभर सकता है.
उपाय: हनुमान जी की नियमित उपासना करें. शनिवार को शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, जो 2026 में भी जारी रहेगा. शनि की साढ़ेसाती आपके लिए पेशेवर मोर्चे पर मानसिक थकान, धन हानि और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का इशारा दे रही है.
उपाय: प्रत्येक माह के किसी भी शनिवार को तेल का दान या काले तिल का दान राहत देने का काम करेगा.
मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए 2026 सबसे कठिन समय माना जा रहा है, क्योंकि इस राशि के जातक साढ़ेसाती के मध्य चरण से गुजरेंगे. इस दौरान आपको रुपए-पैसे का नुकसान, करियर में बाधा और रिश्तों में खटास जैसे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









