
Shani Rashi Parivartan 2023: 30 साल बाद कुंभ राशि में शनि, जानें आप पर क्या होगा असर
AajTak
Shani Rashi Parivartan 2023: कुम्भ शनि की मूल त्रिकोण राशि है, इसलिए शनि का कुंभ राशि में जाना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. शनि लगभग हर ढाई साल में अपनी राशि बदल देते हैं. इस तरह शनि की एक राशि में लगभग 30 साल बाद वापसी होती है.
Shani Rashi Parivartan 2023: शनि ने मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है. कुम्भ शनि की मूल त्रिकोण राशि है, इसलिए शनि का कुंभ राशि में जाना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. शनि लगभग हर ढाई साल में अपनी राशि बदल देते हैं. इस तरह शनि की एक राशि में लगभग 30 साल बाद वापसी होती है. शनि के इस गोचर से देश-दुनिया में कई बड़े बदलाव आने की प्रबल संभावनाएं हैं.
साढ़ेसाती और ढैया की स्थिति कैसी रहेगी? शनि के कुंभ राशि आते ही धनु राशि की साढ़ेसाती समाप्त हो गई है. कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो चुका है. साथ ही, मकर राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो गया है. मीन और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का क्रमश: पहला और दूसरा चरण शुरू हो गया है. वहीं, मिथुन और तुला राशि से शनि की ढैय्या समाप्त हो गई है. कर्क और वृश्चिक राशि की ढैया आरम्भ हो गई है.
देश-दुनिया पर कैसा असर? शनि के राशि परिवर्तन से दुनिया में बड़े बदलाव आने की संभावना है. मध्य जनवरी से अप्रैल के महीने तक माहौल अशांत रह सकता है. विवाद और प्राकृतिक आपदाओं जैसी स्थितियां बन सकती हैं. हालांकि भारत की स्थिति में सुधार होगा. जनता के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं बनेंगी. न्याय व्यवस्था ज्यादा सक्रिय होंगी. देश दुनिया के लिए काफी बड़े फैसले आ सकते हैं.
राशियों पर कैसा असर?
- मेष, सिंह और धनु राशि वालों को करियर और धन का लाभ होगा. करियर में मेहनत तो होगी, पर लाभ भी खूब होगा.
- वृष, कन्या और मकर राशि वालों की समस्याएं तो समाप्त होंगी, लेकिन इन्हें स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










