
Shani Gochar 2026: 2026 में शनि धारण करेंगे तांबे के पाए, इन 3 राशियों को होगा नौकरी-व्यापार में फायदा
AajTak
Shani Gochar 2026: नए साल की शुरुआत होते ही शनि भी अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं. वर्ष 2026 में शनि कई राशियों में तांबे के पाए धारण करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति, व्यापार में तरक्की हासिल हो सकती है.
Shani Gochar 2026: 28 नवंबर को शनि मीन राशि में मार्गी हो चुके हैं और 26 जुलाई 2026 तक शनि मीन राशि में इसी अवस्था में बैठे रहेंगे. इसके साथ ही, साल 2026 में शनि कुछ राशियों की कुंडली में तांबे के पाए पर संचरण करेंगे. यह परिवर्तन चंद्र राशि से शनि के 3, 7 और 10वें भाव में तांबे का पाए में बनता है.
शनि का तांबे के पाए पर चलना वैदिक ज्योतिष की एक विशेष अवधारणा है, जो शनि के नववर्ष प्रवेश और संवत्सर फल से जुड़ी होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब नया वर्ष शुरू होता है, तब शनि देव अलग-अलग धातुओं के पाए (पैर) धारण करते हैं- सोना, चांदी, तांबा या लोहा. इन्हीं के आधार पर पूरे वर्ष के शुभ-अशुभ फल बताए जाते हैं. शनि के इस परिवर्तन से कई राशियों को शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी, जिससे आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी हो जाएगी.
मिथुन
शनि का तांबे के पाए पर चलना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है. दरअसल, शनि इस समय मिथुन राशि के सातवें भाव में संचरण कर रहे हैं, जिससे साल 2026 सुखमय रहेगा. आर्थिक क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी. सैलरी में बढ़ोतरी होगा. पार्टनरशिप करने से भी फायदा होगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी समस्याएं भी हल हो जाएंगी. इस समय भाग्य का साथ प्राप्त होगा.
कन्या
शनि का तांबे के पाए पर चलना कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही अनुकूल माना जा रहा है. बिजनेस व नौकरी में तरक्की हासिल करेंगे. अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. करियर में ऊंचाइयां प्राप्त होने से नौकरी में भी सुख-समृद्धि हासिल होगी. आय में वृद्धि पाएंगे. निवेश के नजरिए से शनि का तांबे के पाए पर चलना बहुत ही लाभान्वित माना जा रहा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










