
Shani Dev: शनि देव मकर राशि से कुंभ राशि में कब करेंगे राशि परिवर्तन, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
ABP News
Shani Dev: शनि देव मकर राशि (Capricorn) में गोचर कर रहे हैं. शनि का राशि परिवर्तन (Shani Rashi Parivartan 2022) कब होगा और मकर के बाद किस राशि में प्रवेश करेंगे, आइए जानते हैं.
Shani Dev, Mahima Shani Dev Ki: शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. शास्त्रों में शनि देव को न्याय का देवता कहा गया है. शनि की चाल बहुत ही धीमी है. शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढ़ाई साल का समय लेते हैं. वर्तमान समय में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. राशि चक्र के अनुसार मकर राशि को दशमी राशि माना गया है. शनि वक्री 2021 (Shani Vakri 2021)मकर राशि में शनि वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं. यानि शनि उल्टी चाल चल रहे हैं. शनि की वक्री चाल के बारे में ऐसा माना जाता है कि शनि जब वक्री अवस्था में आते हैं तो पीड़ित हो जाते हैं, जिस कारण शनि का प्रभाव जातक पर कम पड़ता है. पीड़ित होने के कारण शनि शुभ फल प्रदान नहीं कर पाते हैं. शनि मकर राशि में 11 अक्टूबर 2021 को मार्गी होंगे. इसके बाद शनि राशि परिवर्तन करेंगे.More Related News
