
Hanuman Jayanti 2026 Date: हनुमान जयंती 1 या 2 अप्रैल किस दिन ? दो दिन रहेगी पूर्णिमा, जानें सही तारीख, मुहूर्त
ABP News
Hanuman Jayanti 2026 Date: शक्ति, भक्ति और सेवा का महापर्व हनुमान जन्मोत्सव 1 या 2 अप्रैल कब मनाया जाएगा इसको लेकर संशय यहां दूर करें. हनुमान जयंती कैसे मनाएं इस दिन क्या करें क्या नहीं जान लें.
Hanuman Janmotsav 2026 Date: चैत्र पूर्णिमा का दिन बजरंगबली के भक्तों के लिए बहुत खास है, क्योंकि यह दिन हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है हनुमान जी को बल, बुद्धि, विद्या और निर्भयता का प्रतीक माना जाता है. उनकी भक्ति से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और व्यक्ति को साहस और सफलता प्राप्त होती है. इस साल हनुमान जयंती 1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी इसको लेकर कंफ्यूजन यहां दूर करें.
हनुमान जयंती 1 या 2 अप्रैल कब ?
चैत्र पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7.06 मिनट पर शुरू होंगे और अगले दिन 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7.41 पर समाप्त होंगे. हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल 2026 को है
धर्मशास्त्र के अनुसार जब पूर्णिमा तिथि सूर्योदय में हो तो उस दिन पूर्णिमा व्रत किया जाता है. हनुमान जन्मोत्सव पूर्णिमा व्रत के दिन मनाते हैं. ऐसे में इस बार 2 अप्रैल को सूर्योदय पूर्णिमा तिथि रहेगी इसलिए व्रत, स्नान दान और हनुमान जन्मोत्सव इस दिन मनाया जाएगा.













