
Shani Asta 2026: 13 मार्च को शनि होंगे अस्त, साढ़ेसाती में मिलेगी राहत! इन राशियों को होगा फायदा
AajTak
Shani Asta 2026: शनिदेव अस्त 13 मार्च को होने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिष के अनुसार, शनि के अस्त होने से कुछ राशियों को राहत और लाभ मिल सकता है. खासतौर पर मेष, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए यह समय करियर, धन और जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है.
Shani Asta 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है. यह सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रहों में से एक है और एक राशि में करीब ढाई साल तक रहता है. इसी वजह से इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है. इस समय शनि मीन राशि में स्थित हैं और 2 जून 2027 तक यहीं रहने वाले हैं. इस दौरान शनि कभी वक्री, कभी मार्गी और कभी अस्त-उदय की अवस्था में रहेंगे.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 मार्च 2026, शुक्रवार को शाम 7 बजकर 13 मिनट पर शनि मीन राशि में अस्त हो जाएंगे. इसके बाद लगभग 40 दिनों तक अस्त रहने के बाद 22 अप्रैल 2026, बुधवार को सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर दोबारा उदित होंगे. मान्यता है कि जब शनि अस्त होते हैं, तो उनके कठोर प्रभाव कुछ हद तक कम हो जाते हैं. ऐसे में कुछ राशियों को इस दौरान राहत और लाभ मिलने के योग बनते हैं.
मेष राशि
मेष राशि के लिए शनि का अस्त होना राहत देने वाला साबित हो सकता है. आपकी कुंडली के बारहवें भाव में शनि अस्त होंगे, जहां पहले से साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. ऐसे में खर्चों पर कंट्रोल आ सकता है और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधर सकती है. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने के संकेत हैं. विदेश जाने या विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें भी अब प्रगति देखने को मिल सकती है. हालांकि कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहना और सतर्क रहना जरूरी होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय कई मामलों में फायदेमंद रह सकता है. शनि आपके पांचवें भाव में अस्त होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं. नौकरी और बिजनेस दोनों में तरक्की के मौके मिल सकते हैं. प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. व्यापार करने वालों को नए ऑर्डर या डील मिल सकती है. हालांकि पढ़ाई और संतान से जुड़ी कुछ चिंताएं बढ़ सकती हैं, इसलिए इस क्षेत्र में लापरवाही न करें. खर्चों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








