
Shani Asta 2026: अस्त होने वाले हैं शनि, 13 मार्च से इन 4 राशियों पर बरसेगा धन
AajTak
13 मार्च को शनि मीन राशि में अस्त होंगे और 22 अप्रैल तक इसी अवस्था में रहेंगे. ज्योतिषविदों के अनुसार इस बदलाव का व्यापक प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर चार राशियों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है.
Shani Asta 2026: न्याय देव शनि 13 मार्च को मीन राशि में अस्त होने वाले हैं. शनि देव 13 मार्च से लेकर 22 अप्रैल तक अस्त अवस्था में ही रहेंगे. जब भी शनि की चाल में कोई बदलाव होता है तो उसका असर पूरे ब्रह्मांड पर पड़ता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि के अस्त होते ही चार राशियों के लिए सफलता की राह आसान हो जाएगी. धनधान्य की स्थिति बेहतर होगी. जीवन में चल रहे कष्टों को निवारण होगा.
सिंह राशि करियर से जुड़ी जो परेशानियां खत्म होने वाली हैं. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे. समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है. घर का माहौल भी सुख-शांति भरा रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होने से मुश्किल काम बनेंगे.
धनु राशि सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. अचानक धन लाभ की प्राप्ति होगी. करियर और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे. लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे. जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. पार्टनर को कोई कीमती तोहफा दे सकते हैं.
कुंभ राशि अचानक धन मिलने के योग बनेंगे. व्यापारियों को बड़ी डील या अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है. लंबे समय से अटका हुआ धन आपके पास वापस आ सकता है. मीडिया, सेल्स या मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. मानसिक तनाव में कमी आएगी. जीवन में संतुलन व सहजता बनी रहेगी.
मीन राशि व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा. खासतौर से जिन लोगों का बिजनेस पार्टनरशिप में चल रहा है, उन्हें चौतरफा लाभ मिलेंगे. शुभ कार्यों या उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा. खर्चों में कमी आएगी. निवेश की योजनाओं पर जोर देंगे. परिवार की खुशियों का ख्याल रखेंगे. दोस्तों या रिश्तेदारों संग किसी हिलस्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








