
Shani Ast 2026: 13 मार्च से शनि देव अस्त, 40 दिनों तक 4 राशियों के लिए रहेगा 'गोल्डन पीरियड'
AajTak
Shani Ast 2026:13 मार्च 2026 से शनि देव मीन राशि में अस्त हो रहे हैं! 40 दिनों के इस दुर्लभ काल में मेष, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है. जानें क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव और सावधानियां.
Shani Ast 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को 'न्यायाधीश' की उपाधि प्राप्त है. शनि की गति अत्यंत धीमी है, लेकिन जब भी उनकी स्थिति में कोई परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभाव संपूर्ण ब्रह्मांड और मानव जीवन पर गहरा पड़ता है. वर्ष 2026 में, 13 मार्च को शनि देव मीन राशि में गोचर करते हुए अस्त होने जा रहे हैं. यह खगोलीय घटना 22 अप्रैल तक बनी रहेगी. अस्त होने का अर्थ है कि शनि देव सूर्य की अत्यधिक निकटता के कारण अपनी पूर्ण शक्ति का प्रदर्शन करने में कुछ समय के लिए सक्षम नहीं होंगे. क्या यह अवधि आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगी या सफलता की नई राह खोलेगी? आइए, जानते हैं.
अस्त काल: समय और प्रभाव शनि देव 13 मार्च 2026 की शाम 07:13 बजे अस्त होंगे, 22 अप्रैल की सुबह 04:49 बजे पुनः उदित होंगे. लगभग 40 दिनों की इस अवधि में शनि का प्रभाव क्षीण हो जाता है, जिससे भौतिक जगत में कार्यों की गति धीमी पड़ सकती है. अक्सर लोग शनि के अस्त होने को नकारात्मक मानते हैं, लेकिन ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि यह स्थिति हर किसी के लिए कष्टकारी नहीं होती. कुछ राशियों के लिए यह 'विराम' की तरह है, जहां अटके हुए कार्य फिर से शुरू होंगे.
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि- आपकी कुंडली के 12वें भाव में शनि का अस्त होना आर्थिक सुधार का संकेत है. हालांकि आप पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है, लेकिन शनि का अस्त होना आपको मानसिक शांति और अधूरे कार्यों को पूरा करने की शक्ति देगा.
वृश्चिक राशि- यह अवधि करियर और व्यवसाय के लिए स्वर्णिम साबित हो सकती है. पांचवें भाव में शनि का अस्त होना प्रमोशन, नौकरी में स्थिरता और व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग बना रहा है.
कुंभ राशि- आपकी राशि के दूसरे भाव में शनि का अस्त होना धन संचय के नए मार्ग खोलेगा. साढ़ेसाती का अंतिम चरण होने के कारण, इस दौरान आपको काफी राहत महसूस होगी. आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








