
Shani Amavasya 2022: शनि अमावस्या आज, जानें आज क्या करें और क्या नहीं, इन मंत्रों का जरूर करें जाप
AajTak
Shani Amavasya 2022: अमावस्या तिथि जब शनिवार के दिन होती है तो उसे शनि अमावस्या कहते हैं. इस दिन स्नान, दान-पुण्य करने का काफी अधिक महत्व है. इसके साथ ही आप पितरों का श्राद्ध और तर्पण भी कर सकते हैं. इस दिन कुछ कार्यों को करना काफी शुभ माना जाता है और कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है. आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में-
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है. वहीं, अमावस्या जब शनिवार के दिन पड़ती है तो इसे शनि अमावस्या के नाम से जाना जाता है. हिंदू धर्म में शनि अमावस्या का काफी महत्व होता है. इसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहते हैं. इस दिन कुछ खास उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं. अगर आपकी कुंडली में शनि ढैय्या, साढ़साती या शनिदोष है तो इस दिन कुछ उपायों को करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है. शनि अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना काफी शुभ माना जाता है. तो आइए जानते हैं शनि अमावस्या से जुड़े कुछ खास उपाय.
शनि अमावस्या पर करें ये उपाय- (Shani Amavasya Upay)
अमावस्या के दिन रुद्राक्ष की माला से 108 बार ऊँ शं शनैश्चराय नमः मंत्र जाप करें.
शनि अमावस्या के दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है. साथ ही सरसों के तेल में काले तिल डालकर दीया भी जलाएं.
शनि अमावस्या के दिन दान का काफी महत्व होता है. इस दिन गरीब- निर्धन लोगों को शनिदेव से जुड़ी चीजें दान करनी चाहिए साथ ही आप आटा, शक्कर, काले तिल आदि चीजों का भी दान कर सकते हैं.
शनि अमावस्या के दिन सूर्य ढलने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों केतेल का दीया जरूर जलाना चाहिए. इससे शनि साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.










