
Shahjahanpur की 'जूता मार’ होली के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा, जानिए कैसे हुई थी शुरुआत
Zee News
Shahjahanpur Juta Maar Holi: एसपी ने बताया कि होली (Holi) पर निकलने वाले छोटे तथा बड़े लाट साहब के जुलूस के ड्रोन कैमरों समेत 5 पुलिस क्षेत्राधिकारी (SO), 30 थाना प्रभारी, 150 उपनिरीक्षक और 900 सिपाहियों के साथ PAC और RPF की 2-2 कंपनियों की मांग की गई है.
शाहजहांपुर: जिस तरह उत्तर प्रदेश (UP) के मथुरा (Mathura) के बरसाना और नंदगांव की 'लट्ठमार होली' (Lathmar Holi) दुनिया भर में मशहूर है, उसी तरह शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिले में हर साल होली के दिन खेली जाने वाली 'जूता मार होली' (Juta Maar Holi) की भी एक अलग पहचान है. इसकी तैयारी में पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुट गया है. आयोजकों के मुताबिक इस बार 'लाट साहब' दिल्ली (Delhi) से आएंगे जबकि पिछली बार 'लाट साहब' रामपुर से लाए गए थे. होली के दिन भैंसा गाड़ी पर निकलने वाले जुलूस में 'लाट साहब' मुख्य आकर्षण होते हैं. जिले के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चन्द ने बुधवार रात जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ 'लाट साहब' के जुलूस के मार्ग पर फ्लैग मार्च भी किया. इस दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए गए. पुलिस अधीक्षक एस आनंद के मुताबिक इस बार की होली पर निकलने वाले छोटे तथा बड़े लाट साहब के जुलूस के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पांच पुलिस क्षेत्राधिकारी, 30 थाना प्रभारी तथा 150 उपनिरीक्षक, 900 सिपाही के अलावा दो कंपनी पीएसी तथा दो कंपनी आरपीएफ तथा दो ड्रोन कैमरों की मांग की गई है जो संभवत 25 मार्च तक यहां आ जाएंगे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









