
Shah Rukh Khan के लाडले Abram ने पहली बार दिया पैपराजी को पोज, फैंस बोले- आने वाला सुपरस्टार
AajTak
अबराम खान को कम ही पब्लिक में देखा जाता है. वह अक्सर पिता शाहरुख खान के साथ नजर आते हैं. लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि अबराम अकेले पैपराजी के कैमरा के सामने पोज करते दिखे हैं. अब समय बदल गया है. अबराम खान शनिवार को अपनी मां गौरी खान के मुंबई वाले स्टोर में पहुंचे. यहां पैपराजी ने उन्हें घेरा तो उन्होंने वहां से जाने के बजाए कैमरा को पोज दिए.
शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान अक्सर मीडिया की नजरों से छुपते रहते हैं. अबराम को कई बार उनके पिता शाहरुख और मां गौरी खान के साथ कई बार देखा गया है. हालांकि ऐसा कभी नहीं हुआ कि अबराम ने पैपराजी के सामने पोज किया हो. लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव आ गया है. अबराम खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अकेले खड़े पोज करते नजर आ रहे हैं.
अबराम ने पहली बार किया पोज
अबराम खान को कम ही पब्लिक में देखा जाता है. वह अक्सर पिता शाहरुख खान के साथ नजर आते हैं. लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि अबराम अकेले पैपराजी के कैमरा के सामने पोज करते दिखे हैं. अब समय बदल गया है. अबराम खान शनिवार को अपनी मां गौरी खान के मुंबई वाले स्टोर में पहुंचे. यहां पैपराजी ने उन्हें घेरा तो उन्होंने वहां से जाने के बजाए कैमरा को पोज दिए.
इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है. विरल ने बताया कि ऐसा पहली बार है जब अबराम खान को मीडिया के सामने पोज देने की इजाजत उनकी मां गौरी खान के सामने मिली है. गौरी के स्टोर में कोई दिलचस्प शूट कर चला रहा है. यहां अबराम उनसे मिलने आए हैं.'
सोशल मीडिया यूजर को भी अबराम खान का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. कई यूजर्स ने उन्हें क्यूट बताया है. साथ ही कुछ ने उन्हें शांत बर्ताव की तारीफ की है. यूजर्स का कहना है कि अबराम खान बहुत जल्दी बड़े हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आने वाली सदी का सुपरस्टार.'
8 साल के हैं अबराम

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










