
Shabari Jayanti 2021: कब है शबरी जयंती? जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त
AajTak
हिन्दू धर्म में की मान्यताओं के अनुसार, शबरी की भक्ति को पूर्ण करने के लिए भगवान श्रीराम ने उनके जूठे बेर खाए थे. इसलिए हर साल शबरी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है.
Shabari Jayanti 2021: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाई जाती है. हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, शबरी की भक्ति को पूर्ण करने के लिए भगवान श्रीराम ने उनके जूठे बेर खाए थे. इसलिए हर साल शबरी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है. भक्त माता शबरी की स्मृति यात्रा निकालते हैं और पूरे विधि विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. इस बार शबरी जयंती शुक्रवार, 5 मार्च को मनाई जाएगी. शबरी जयंती का शुभ मुहूर्त- शबरी जयंती इस बार गुरुवार, 4 मार्च को रात 09 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 5 मार्च को शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. शबरी जयंती का महत्व- हिन्दू धर्म में शबरी जयंती का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान राम की असीम कृपा पाकर माता शबरी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी. शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर ही माता शबरी को उनकी भक्ति के परिणामस्वरूप मोक्ष मिला था. तभी से हिन्दू धर्म में शबरी जयंती के पर्व को भक्ति और मोक्ष का प्रतीक मानकर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










