
Semicon India 2025: PM मोदी आज करेंगे सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन, दुनियाभर की टेक कंपनियां होंगी शामिल
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में Semicon India 2025 कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करने जा रहे हैं. 3 दिन तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस के दौरान दुनियाभर के देशों से कई डेलीगेट्स, लीडर्स और टेक कंपनियां व स्टार्टअप शामिल होंगे. इस दौरान भारत में सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम और उसके प्रोग्रेस को लेकर चर्चा होगी. साथ ही AI और अन्य टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा होगी. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में Semicon India 2025 का उद्घाटन करेंगे. यह भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रोनिक्स शो है, जिसमें 33 देशों की 350 से अधिक कंपनियां शामिल होने जा रही हैं. इस कार्यक्रम का मकसद भारत को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में महाशक्ति बनाना है और टेक्नोलॉजी की दुनिया में भारत को आगे लेकर जाना है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X अकाउंट (पुराना नाम Twitter) पर सोमवार देर शाम को एक पोस्ट किया. पोस्ट में बताया कि 2 सितंबर सुबह 10 बजे Semicon India-2025 का उद्घाटन किया जाएगा. यह एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जो दुनिया के बड़े सेमीकंडक्टर प्लेयर्स को एक जगह इकट्ठा करता है.
Semicon India-2025 के दौरान इन सेक्टर पर होगा फोकस
पोस्ट में आगे लिखा कि यह एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें भारत ने हाल ही में बड़ा प्रोग्रेस किया है. इस आयोजन का मकसद असल में चुनिंदा सेक्टर पर फोकस करना है, जिसमें सेमीकंडक्टर फैब्स, एडवांस्ड पैकेजिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रिसर्च एंड इनवेस्टमेंट शामिल हैं.
पीएम मोदी का पोस्ट
यह भी पढ़ें: इस देश ने स्कूलों में स्मार्टफोन किया बैन, इसके लिए बनाया अलग से कानून

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







