
Schools Colleges Closed: शनिवार को भी बंद रहेंगे तमिलनाडु के स्कूल-कॉलेज, परीक्षाएं भी रद्द!
AajTak
Schools Colleges Closed News in Hindi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज तूफान के कमजोर पड़ने की संभावना है, हालांकि इससे पहले ये तूफान उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और फिर महाबलीपुरम में लैंड करेगा. कई क्षेत्रों में 10 दिसंबर को भी यहां बारिश जारी रहेगी. छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.
Schools-Colleges Closed in Tiruvallur: दक्षिण भारत में मौसम का कहर जारी है. च्रकवाती तूफान 'मैंडूस' (Mandous Cyclone) के कारण तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में भारी बारिश की संभावना है. राज्य सरकार ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है. स्कूल-कॉलेज पिछले कई दिनों से बंद हैं और अब 10 दिसंबर 2022 को भी इन्हें बंद रखने की घोषणा कर दी गई है.
भारी बारिश और तूफान की वजह से 05, 07, 08, 09 और अब 10 दिसंबर को भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. इसके अलावा कई परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है. तिरुवल्लूर के जिलाधिकारी ने ट्विट कर यह जानकारी दी है.
Due to #MandousCyclone Holiday is declared for all the schools and colleges in Tiruvallur district for tomorrow ie, 10.12.2022 Alby John, District Collector, Tiruvallur.
कई दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज इसके कमजोर पड़ने की संभावना है, हालांकि इससे पहले ये तूफान उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और फिर महाबलीपुरम में लैंड करेगा. कई क्षेत्रों में 10 दिसंबर को भी यहां बारिश जारी रहेगी और केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में शुरू होगी. 11 और 12 दिसंबर को भी पांचों अनुमंडलों में झमाझम बारिश होगी. यह तब होगा जब सिस्टम पहले से ही गहरे अंतर्देशीय में चला गया होगा और अरब सागर को पार करने के कगार पर होगा, बारिश का फैलाव पूरे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में होगा.
अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. विल्लुपुरम, कुड्डालोर में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










