
Schools Closed: इन 4 राज्यों ने 31 मार्च तक बंद किए स्कूल, बोर्ड एग्जाम भी प्रभावित
AajTak
Schools Closed: कई शहरों में स्कूली छात्रों में संक्रमण फैलने के कारण स्कूल बंद करने पड़ रहे हैं तो कहीं एहतियात के तौर पर ऑफलाइन क्लासेज़ का ऑप्शन बंद किया जा रहा है. इन 4 राज्यों ने अपने कोरोना हॉट स्पॉट वाले शहरों में स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है.
Schools Closed: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है. महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्य दोबारा लॉकडाउन लगाने को मजबूर हो रहे हैं. ऐसे में लंबे समय के बाद दोबारा खुले स्कूल भी अब संक्रमण के चलते फिर बंद होने लगे हैं. कई शहरों में स्कूली छात्रों में संक्रमण फैलने के कारण स्कूल बंद करने पड़ रहे हैं तो कहीं एहतियात के तौर पर ऑफलाइन क्लासेज़ का ऑप्शन बंद किया जा रहा है. इन 4 राज्यों ने अपने कोरोना हॉट स्पॉट वाले शहरों में स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है. Punjab Schools Closed: इसमें सबसे पहला राज्य पंजाब है. पंजाब राज्य शिक्षा विभाग ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए हैं. राज्य में बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. 09 अप्रैल और 22 मार्च से शुरू होने जा रही 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब 04 मई और 20 अप्रैल से शुरू होंगी. राज्य के 11 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है. MP Schools Closed: मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता दिख रहा है. राज्य के हॉटस्पॉट शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर में संक्रमण की हालत सबसे खराब है. इन तीन शहरों में स्कूल और कॉलेजों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है. तीनों शहरों में नाइट कर्फ्यू और हर रविवार को लॉकडाउन भी लागू किया गया है.
चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








