
Schools Closed: आफत की बारिश के बाद दिल्ली, नैनीताल और हिमाचल में बंद रहेंगे स्कूल
AajTak
Schools Closed Due to Rain: लगातार हो रही बारिश ने आधे भारत की मुसीबत बढ़ा दी है. हिमाचल प्रदेश, नैनीताल के बाद अब दिल्ली में भी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दे दिया गया है. नैनीताल जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 10 से 13 जुलाई 2023 बंद रहेंगे. नैनीताल जिले में 42 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है.
Schools Closed News: हिमाचल प्रदेश के बाद उत्तरखंड के नैनीताल में सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. पिछले 24 घंटे से लगातार हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार भारी बरसात जारी है जिसके चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. यहां लोगों को घरों से निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच छात्रों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए नैनीताल जिले के सभी स्कूलों को बंद करने फैसला लिया है.
भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 10 से 13 जुलाई 2023 बंद रहेंगे. नैनीताल जिले में 42 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है. जिले में भूस्खलन की वजह से 23 सड़कें बंद हैं, इसके अलावा जिले की नदियां भी उफान पर है, गौला के साथ ही सूर्या नाला और सूखी नदी में भी पानी बढ़ रहा है, इसके अलावा कुमाऊं को जोड़ने वाले एनएच में काठगोदाम में गुलाब घाटी के पास भी लगातार मलवा गिर रहा है. लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्यों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस प्रशासन और जेसीबी तैनात की है. हल्द्वानी अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग भी खैरना के पास बार बार मलवा आने से बंद हो रहा है वहीं भारी बारिश के मद्देनजर पहले ही जिलाधिकारी ने आज जिले में छुट्टी घोषित की हुई है और बरसात के मद्देनजर सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है. वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भारी बारिश का अंदेशा जताया जा रहा है लिहाजा सुबह से ही पूरे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है, पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील कर रहा है.
दिल्ली: बारिश के चलते ढहा स्कूल, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया की सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है.'
दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में भी स्कूल-कॉलेज बंद हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते हालात खराब हैं. मनाली और कुल्लू के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन के मामले भी सामने आए हैं. ब्यास नदी का जल स्तर खतरे के निशान से उपर है. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की भी मौत हो गई. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है. इस बीच राज्य सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को 11 जुलाई 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







